लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में पहली वर्चुअल अदालत की शुरुआत हुई

By भाषा | Updated: March 21, 2021 00:05 IST

Open in App

रायपुर, 20 मार्च छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पी आर रामचंद्र मेनन ने राजधानी रायपुर में राज्य की पहली वर्चुअल अदालत की शुरुआत की।

राज्य के जनसंपर्क विभाग ने शनिवार को एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मुख्य न्यायाधीश मेनन ने आज राज्य की पहली वर्चुअल अदालत तथा रायपुर स्थित नए न्यायालय भवन में निर्मित 18 अदालत कक्षों की ऑनलाइन शुरुआत की।

विज्ञप्ति के अनुसार बिलासपुर से समारोह को संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति मेनन ने कहा कि वर्चुअल अदालत के माध्यम से ऑनलाइन कार्यवाही करने से न्यायाधीशों के पास अन्य न्यायिक कार्यों के लिए समय की बचत होगी तथा यह आम पक्षकारों के लिए सुविधाजनक भी है।

सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव भी मौजूद थे।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि वर्चुअल कोर्ट एप्लीकेशन को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ने तैयार किया है। इस एप्लीकेशन को उच्चतम न्यायालय की ई समिति के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि वर्चुअल अदालत में शुरुआत में यातायात से संबंधित मामलों की सुनवाई होगी तथा धीरे-धीरे अन्य मामलों की भी सुनवाई की जाएगी। इसके तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को अदालत आए बगैर जुर्माना भरने का विकल्प दिया जाएगा।

विज्ञप्ति के अनुसार यातायात उल्लंघन करने वाला चालान का भुगतान ऑनलाइन कर सकता है। यदि वह अदालत में जाना चाहता है तब यातायात विभाग को एक संदेश जाएगा और मामला सुनवाई के लिए अदालत में स्थानांतरित होगा।

सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि ऑनलाइन प्रणाली से तेजी से मामलों का निपटान तथा कम संसाधन की आवश्यकता जैसे लाभ हो सकते हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार इस अवसर पर जिले के न्यायाधीशगण, वरिष्ठ अधिकारी और अधिवक्ता मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा