लाइव न्यूज़ :

Supermoon: आज रात आसमान में दिखेगा सुपरमून, जानें क्यों है खास?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 6, 2025 13:34 IST

सोमवार रात को आकाश में एक अद्भुत दृश्य दिखाई देगा, जहां चांद सामान्य से थोड़ा बड़ा और अधिक चमकीला होगा। इसी खगोलीय घटना को 'सुपरमून' कहा जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देSupermoon: आज रात आसमान में दिखेगा सुपरमून, जानें क्यों है खास?

सोमवार रात को आकाश में एक अद्भुत दृश्य दिखाई देगा, जहां चांद सामान्य से थोड़ा बड़ा और अधिक चमकीला होगा। इसी खगोलीय घटना को 'सुपरमून' कहा जाता है। अक्टूबर का यह सुपरमून इस साल के तीन सुपरमून में से पहला है। यह तब होता है जब पूर्णिमा का चांद पृथ्वी की अपनी कक्षा में पृथ्वी के अधिक करीब होता है। नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के अनुसार, यह चंद्रमा को साल के सबसे धुंधले चंद्रमा की तुलना में 14 प्रतिशत तक बड़ा और 30 प्रतिशत तक अधिक चमकीला दिखाता है। यह सूक्ष्म अंतर साल में कुछ ही बार होता है, कभी-कभी यह चंद्र ग्रहण जैसी अन्य खगोलीय घटनाओं के साथ भी होता है। फिलाडेल्फिया में फ्रैंकलिन इंस्टीट्यूट के मुख्य खगोलशास्त्री डेरिक पिट्स ने कहा, "यह वास्तव में बहुत असामान्य नहीं है।"

यदि आसमान साफ ​​हो तो दुनिया में हर कोई बिना किसी विशेष उपकरण के ‘सुपरमून’ देख सकता है। हालांकि, इस अंतर को पहचानना कठिन हो सकता है, खासकर यदि लोगों ने पिछली रातों में नियमित चंद्रमा का अवलोकन नहीं किया हो। पिट्स ने कहा, "यदि आप बाहर जाते हैं और चांद को देखते हैं जब वह आसमान में बहुत ऊंचाई पर होता है तो उसके संबंध में ऐसा कुछ भी नहीं होता जो आपको यह अंदाजा दे सके कि वह कितना बड़ा दिख रहा है।" इस नवीनतम घटना में चंद्रमा पृथ्वी के लगभग 2,24,600 मील (3,61,459 किलोमीटर) की बहुत कम दूरी पर आ जाएगा। इस साल का सबसे ज्यादा नजदीकी ‘सुपरमून’ नवंबर में दिखाई देगा, जिसके बाद एक और ‘सुपरमून’ दिसंबर में होगा। यह खगोलीय नजारा 2026 में जारी रहेगा जब दो चंद्र ग्रहण होंगे: मार्च में उत्तरी अमेरिका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया के अधिकांश हिस्सों में पूर्ण चंद्र ग्रहण और अगस्त में अमेरिका, अफ्रीका और यूरोप में आंशिक चंद्र ग्रहण।

टॅग्स :चंद्रमाचन्द्रग्रहण
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठApril 2026 Full Moon: क्यों खास है इस बार की चैत्र पूर्णिमा? आसमान में दिखेगा 'पिंक मून', जानें दिखने का सही समय

पूजा पाठPunrima April 2026: चैत्र पूर्णिमा में दिखाई देगा 'पिंक मून', जानें तारीख, समय और महत्व के बारे में

पूजा पाठEid-ul-Fitr 2026 Date: सऊदी अरब, भारत और यूएई में कब दिखेगा ईद का चांद? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

भारतChandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्रग्रहण हुआ समाप्त, जानें ग्रहण के बाद क्या करें

पूजा पाठसाल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण खत्म, भारत के कई शहरों में दिखा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'