लाइव न्यूज़ :

तिब्बत की निर्वासित संसद के लिए पहले चरण का चुनाव संपन्न

By भाषा | Updated: January 3, 2021 21:34 IST

Open in App

धर्मशाला (हिप्र), तीन जनवरी तिब्बत की निर्वासित संसद के लिए आम चुनाव का पहला चरण रविवार को संपन्न हुआ। इसके साथ ही अगले सिक्यांग (सरकार के प्रमुख) का भी चुनाव होगा।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारत और दुनिया भर में करीब 1.3 लाख तिब्बती हैं, जो निर्वासन में हैं। रविवार को चुनाव के पहले चरण के बाद परिणाम आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

दूसरे और अंतिम चरण का चुनाव 11 अप्रैल को होगा। तिब्बत की निर्वासित सरकार 14 मई को अपने प्रमुख को चुनेगी।

तिब्बत की 17 वीं निर्वासित संसद के सदस्यों के चुनाव के लिए 79,697 तिब्बती मतदाताओं ने पंजीकरण कराया है। कुल मतदाताओं में से 55,683 भारत में रहते हैं, जबकि शेष 24,014 लोग विश्व के अन्य हिस्सों से पंजीकृत हैं।

तिब्बत की मौजूदा निर्वासित सरकार का नेतृत्व लोबसांग सांगे कर रहे हैं, जिनका सिक्यांग (प्रमुख) के रूप में दूसरा कार्यकाल पूरा हो रहा है।

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन का मुख्यालय धर्मशाला में स्थित है।

शीर्ष राजनीतिक पद के लिए कुल आठ उम्मीदवार मैदान में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा