लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के पुंछ में LoC पर पाकिस्तानी सेना और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी, एक जवान शहीद

By स्वाति सिंह | Updated: March 24, 2019 14:29 IST

यह गोलीबारी शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू हुई थी, भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।

Open in App

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में रविवार को सेना का एक जवान शहीद हो गया।अधिकारियों ने बताया कि पुंछ के शाहपुर और केरनी इलाकों में शनिवार शाम को करीब साढ़े पांच बजे सीमा पार से गोलीबारी शुरू हुई और यह रातभर लगातार होती रही।

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने भी कड़ा जवाब दिया। पाकिस्तानी सेना ने अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाने के लिए मोर्टार और छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया।अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में सुबह करीब चार बजे जवान गंभीर रूप से घायल हुआ और उसे तुरंत सैन्य अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई। पिछले चार दिनों में गोलीबारी में दो जवानों की मौत हो चुकी है।बृहस्पतिवार को राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की बिना उकसावे की गोलीबारी में 24 वर्षीय राइफलमैन यश पॉल शहीद हो गए थे।गौरतलब है कि 14 फरवरी को पुलवामा हमले में 40 सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने के बाद 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शिविर पर भारत के हवाई हमलों के बाद से सीमा पर तनाव बना हुआ है।  

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानपुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे