लाइव न्यूज़ :

फसल की जुताई करने तथा विरोध करने पर हवा में गोली चलायी, नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

By भाषा | Updated: October 14, 2021 23:57 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), 14 अक्टूबर खेत में खड़ी फसल की जुताई करने और इसका विरोध करने पर हवा में गोलियां चलाने के मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ दहशत फैलाने, शस्त्र अधिनियम, फसल नष्ट करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया, गांव रामराये निवासी ऋषि राम की तहरीर के अनुसार, वह 2012 से इस खेत में बुवाई कर रहा है। बुधवार की दोपहर गांव के ही कर्ण सिंह और दर्जन भर अन्य लोग ट्रैक्टर लेकर उसकी खेत में पहुंचे और उसमे खड़ी फसल को बर्बाद कर दिया।

उन्होंने बताया कि सूचना पाकर ऋषि खेत में पहुंचा और उसने विरोध किया, जिसपर कर्ण सिंह और उसके साथियों ने गाली-गलौज की और असलाह दिखाकर उसे धमकाया।

तहरीर के अनुसार, इस दौरान खेत पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए जिन्हें देखकर आरोपियों ने हवा में दो गोलियां चलायीं और वहां से चले गए।

सदर थाना पुलिस ने ऋषि राम की शिकायत पर कर्ण सिंह, सौरभ, राजू, कृष्ण और बलिंद्र को नामजद करते हुए कुल नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा