लाइव न्यूज़ :

Kolkata Airport: कोलकाता एयरपोर्ट में लगी आग, दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर रवाना, यात्रियों को बाहर निकालने की कोशिश जारी

By आजाद खान | Updated: June 14, 2023 22:53 IST

मीडिया रिपोर्ट्स की अगर माने तो घटना के कारण कुछ उड़ानों पर भी असर पड़ा है और कुछ उड़ान के लेट से आने की खबर भी मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देकोलकाता एयरपोर्ट में आग लगने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि सिक्योरिटी चेक के पास आग लगी है। घटना के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का बयान भी सामने आया है।

कोलकाता:पश्चिम बंगाल के कोलकाता के एयरपोर्ट में आग लगने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह आग कोलकाता एयरपोर्ट के अंदर लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची है। इस बीच वहां एयरपोर्ट के अन्य अधिकारी भी वहां पहुंचे है और लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के अनुसार, अभी फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। 

शॉर्ट सर्किट लगने की आशंका

शुरुआती जानकारी के अनुसार,ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। यहां पर करीब 9 बजकर 12 मिनट पर आग लगी है जिसके बाद वहां मौजूद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई है। अभी तक मिली सूचना के मुताबिक, किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। 

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का बयान आया सामने

घटना के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का बयान सामने आया है। बयान में कहा गया है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय (NSCBI) एयरपोर्ट कोलकाता के मुताबिक, चेक-इन एरिया पोर्टल D पर रात करीब 9 बजकर 12 मिनट पर कुछ मामूल आग लगी थी और धुंआ भी निकला था। ऐसे में जल्दी ही आग पर काबू पा लिया गया है। 

बयान में आगे कहा गया है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है। घटना के कारण चेक-इन के काम में बाधा पड़ी थी जिसे अब फिर से चालु कर दिया गया है। 

उड़ान सेवाओं पर भी पड़ा है असर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घटना के कारण उड़ान सेवाओं पर भी असर पड़ा है और कोलकाता से उड़ान भरने वाली सभी फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली और बांग्लादेश से आने वाली दो उड़ानों के आने में देरी हो सकती है। यही नहीं कुछ और उड़ानों के भी रद्द होने की खबर सामने आ रही है।  

 

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोलकाताAirports Authority of India
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं