लाइव न्यूज़ :

बरेली मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के कमरे में लगी आग, इंटर्न डॉक्टर की जिंदा जलकर मौत

By भाषा | Updated: January 24, 2020 15:42 IST

मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन देव मूर्ति तथा प्रशासनिक निदेशक आदित्यमूर्ति समेत तमाम अधिकारियों ने घटना के संबंध में गर्ल्स होस्टल इंचार्ज समेत अन्य स्टाफ से जानकारी ली।

Open in App
ठळक मुद्देफायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया। मेडिकल कॉलेज से जुड़े लोगों ने बताया कि गर्ल्स होस्टल में एमबीबीएस इंटर्न छात्रा सुकृति सिंह उर्फ कीर्ति सिंह और रितिका के रूम में अचानक आग लग गई।

बरेली के एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स पीजी होस्टल के एक कमरे में आधी रात के बाद आग लग गयी, जिससे एमबीबीएस की एक इंटर्न छात्रा की झुलसकर मौत हो गयी जबकि एक अन्य छात्रा झुलस गयी। बरेली के पुलिस उप महानिरीक्षक राजेश पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि आग लगने की सूचना मिलने पर सुरक्षा गार्ड और मेडिकल कॉलेज के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया। पांडेय ने बताया कि नैनीताल रोड पर भोजीपुरा थानाक्षेत्र में स्थित एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स पीजी होस्टल में ये हादसा आधी रात के बाद करीब तीन बजे हुआ। मेडिकल कॉलेज से जुड़े लोगों ने बताया कि गर्ल्स होस्टल में एमबीबीएस इंटर्न छात्रा सुकृति सिंह उर्फ कीर्ति सिंह और रितिका के रूम में अचानक आग लग गई।

हादसे में सुकृति सिंह की मौत हो गयी जबकि रितिका झुलस गयी। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया पता चला है कि दोनों छात्राएं कमरे में जलता हीटर रखकर सोई थीं। हीटर पर चादर गिर गई और चादर ने आग पकड़ ली, जिसके चलते ये हादसा हुआ।

हालांकि आधिकारिक तौर पर आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन देव मूर्ति तथा प्रशासनिक निदेशक आदित्यमूर्ति समेत तमाम अधिकारियों ने घटना के संबंध में गर्ल्स होस्टल इंचार्ज समेत अन्य स्टाफ से जानकारी ली। 

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप