महाराष्ट्र के उल्हासनगर में गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं
By भाषा | Published: November 27, 2021 09:17 AM2021-11-27T09:17:51+5:302021-11-27T09:17:51+5:30
ठाणे, 27 नवंबर महाराष्ट्र में ठाणे जिले के उल्हासनगर कस्बे में ट्रॉफी के एक गोदाम में शुक्रवार रात आग लग गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि गोदाम में लगी आग में कोई हताहत नहीं हुआ।
ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने कहा, ‘‘उद्योग विहार स्थित गोदाम में रात करीब पौने 11 बजे आग लगी। आग पर देर रात करीब एक बजकर 10 मिनट पर काबू पा लिया गया, लेकिन गोदाम पूरी तरह नष्ट हो गया।’’
उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।