लाइव न्यूज़ :

कोलकाता के एक सिनेमाघर में लगी आग, दो लोग झुलसे

By भाषा | Updated: July 3, 2021 08:38 IST

Open in App

कोलकाता (पश्चिम बंगाल), तीन जुलाई कोलकाता के लेक टाउन इलाके में बंद हो चुके एक सिनेमाघर में शुक्रवार रात को भयंकर आग लगने से कम से कम दो लोग झुलस गए।

दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ‘‘मिनी जया’’ सिनेमाघर में लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कम से कम 15 गाड़ियों को भेजा गया। इस इलाके में ही रहने वाले दमकल मंत्री सुजीत बोस घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि आग संभवत: स्टोव से लगी जिस पर सिनेमाघर की देखभाल करने वाले व्यक्ति की पत्नी खाना पका रही थी। वे इस इमारत की ऊपरी मंजिल के एक कमरे में रहते हैं।

बोस ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि स्टोव से आग लगी जिस पर सिनेमाघर की देखभाल करने वाले व्यक्ति की पत्नी खाना पका रही थी। महिला झुलस गयी है और उसे एक अस्पताल ले जाया गया। उसका पति भी घायल हुआ है।’’

विधाननगर पुलिस आयुक्त सुप्रतिम सरकार भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजकर 15 मिनट पर आग लगी देखी गयी और बाद में इलाके की बिजली काट दी गयी।

अंतिम रिपोर्ट मिलने तक दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि सिनेमाघर का एक बड़ा हिस्सा जलकर खााक हो गया है और उसके प्रोजेक्टर कक्ष को काफी नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने कहा, ‘‘आग नियंत्रण में है लेकिन अभी बुझी नहीं है। हमारे अधिकारी अब भी आग को बुझाने की मशक्कत कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम