नोएडा के कूलर कारखाने में लगी भीषण आग, आठ कामगार झुलसे, ज्यादातर महिलाएं; एक की हालत गंभीर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 31, 2022 11:31 AM2022-03-31T11:31:53+5:302022-03-31T11:35:52+5:30

मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के विश्नोली गांव के पास श्री श्याम नामक कूलर का पैड व घास बनाने का कारखाना है।

fire breaks out at Noida cooler factory eight workers scorched mostly women | नोएडा के कूलर कारखाने में लगी भीषण आग, आठ कामगार झुलसे, ज्यादातर महिलाएं; एक की हालत गंभीर

नोएडा के कूलर कारखाने में लगी भीषण आग, आठ कामगार झुलसे, ज्यादातर महिलाएं; एक की हालत गंभीर

Highlightsघटना सुबह 5 बजे की है जब कूलर कारखाने में आग लगीघटना के वक्त कारखाने में 24 कामगार मौजूद थे जिन्हें बाहर निकाला गया8 लोगों के झूलसने की खबर है जिनमें अधिकतर महिलाएं हैं और एक की हालत गंभीर है

नोएडाः नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र के विश्नोली गांव के पास कूलर के एक कारखाने में गुरुवार सुबह भयंकर आग लग गई, जिससे वहां काम कर रहे आठ लोग झुलस गए। इनमें अधिकतर महिलाएं हैं। मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के विश्नोली गांव के पास श्री श्याम नामक कूलर का पैड व घास बनाने का कारखाना है। इस कारखाने में सुबह पांच बजे भयंकर आग लग गई।

अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आग की सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़ियां पहुंची और तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त कारखाने के अंदर 24 से ज्यादा कामगार थे जिन्हें दमकल कर्मियों और पुलिस कर्मियों ने बाहर निकाला।

उन्होंने बताया कि आग के चलते आठ लोग झुलस गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें पांच महिलाएं गंभीर रूप से झुलसी हैं और एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Web Title: fire breaks out at Noida cooler factory eight workers scorched mostly women

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे