लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में जूते की फैक्ट्री में लगी आग, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: June 3, 2021 12:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून पश्चिमी दिल्ली के मादीपुर इलाके में जूते की एक फैक्ट्री में आग लग गई।

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है और आग पर काबू पा लिया गया है।

दिल्ली दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि दमकल विभाग को देर रात करीब 12 बजकर 42 मिनट पर आग लगने की सूचना देने के लिए फोन आया था और तभी दमकल की 24 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया ।

उन्होंने बताया कि चार मंजिला इमारत के भू-तल पर आग लगी और फिर वह पहली मंजिल पर फैल गई।

गर्ग ने बताया कि भू-तल पर जूते बनाने की फैक्ट्री और पहली तथा दूसरी मंजिल पर गोदाम है। तीसरी मंजिल आवासीय स्थल और उसके ऊपर वाली मंजिल पर ‘टिन शेड’ वाला एक हॉल है।

उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग