लाइव न्यूज़ :

भंडारा अस्पताल में आग: एक नवजात बच्ची को अस्पताल से मिलने वाली थी छुट्टी

By भाषा | Updated: January 9, 2021 20:03 IST

Open in App

(चार्ल्स साल्वे)

भंडारा (महाराष्ट्र), नौ जनवरी भोजपुर इलाके के सोनझड़ी टोला का बेहेरा परिवार अपनी दो महीने की बच्ची को घर लाने की तैयारियां कर रहा था, लेकिन भंडारा अस्पताल में लगी आग ने उनकी खुशियों को ऐसी असहनीय पीड़ा में बदल दिया, जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती।

बेहेरा परिवार की बच्ची को भंडारा जिला अस्पताल से आठ दिन में छुट्टी मिलने वाली थी, लेकिन आग ने उनकी बच्ची को हमेशा के लिए उनसे छीन लिया।

गीता और विश्वनाथ बेहेरा (22) के घर खुशियां लाने वाली बच्ची का जब पिछले साल 10 नवंबर को जन्म हुआ था, उस समय उसका वजन (830 ग्राम) कम होने के कारण उसे अस्पताल में रखा गया था। बेहेरा परिवार की बच्ची उन 10 नवजात शिशुओं में शामिल थी, जिनकी सरकारी अस्पताल की विशेष नवजात देखरेख इकाई में शुक्रवार देर रात आग लगने से मौत हो गई।

विश्वनाथ ने बताया कि उनकी बच्ची के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा था और उसे आठ दिन में छुट्टी मिलने वाली थी।

उन्होंने कहा, ‘‘उसका वजन बढ़कर 1.3 किलोग्राम हो गया था और एक नर्स ने हमें बताया था कि हमारी बच्ची का वजन जब 1.5 किलोग्राम हो जाएगा, तब उसे छुट्टी मिल जाएगी। गीता ने कल शाम चार बजे बच्ची को देखा था और हमें आज आग लगने की खबर मिली, जिसने हमें तबाह कर दिया।’’

श्रमिक के तौर काम करने वाले विश्वनाथ ने कहा, ‘‘हमने अपनी बच्ची का नामकरण भी नहीं किया था और हमें आज उसका झुलसा शरीर मिला।’’

उन्होंने बताया कि किसी ने मुआवजे को लेकर उनसे कोई बात नहीं की है।

गीता अपनी बच्ची की मौत के कारण सदमे में है और बात भी नहीं कर पा रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस