लाइव न्यूज़ :

‘नारायण राणे की तुलना संभाजी महाराज से करने पर भाजपा नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो’

By भाषा | Updated: August 26, 2021 14:34 IST

Open in App

शिवसेना के विधायक वैभव नाइक ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की तुलना मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज से कथित तौर पर करने पर भाजपा विधायक प्रमोद जठार के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए पुलिस का रुख किया है। नाइक ने बृहस्पतिवार को पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा कि जठार द्वारा राणे की तुलना छत्रपति संभाजी महाराज से करना “स्तब्ध करने” वाला है और इससे उनके साथ-साथ संभाजी महाराज के लाखों अनुयायियों की भावनाएं आहत हुई हैं। विधायक ने कहा कि वह अपनी शिकायत लेकर बुधवार को महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में कंकावली पुलिस के पास गए थे और जठार के खिलाफ मामला दर्ज करने को कहा। उन्होंने कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज एक महान नेता थे, जिन्हें मुगल शासक औरंगजेब ने संगमेश्वर (रत्नागिरि जिले में) में गिरफ्तार किया और यातनाएं दीं। नाइक ने 2014 में सिंधुदुर्ग में कुडाल विधानसभा सीट से राणे को हराया था। राणे को 2015 में मुंबई की बांद्रा (पूर्वी) विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शिवसेना उम्मीदवार ने हराया था। इस हफ्ते की शुरुआत में, राणे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने के बारे में अपनी टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा कर दिया था। उन्हें मंगलवार को महाराष्ट्र के रत्नागिरि से गिरफ्तार किया गया था और बाद में रायगढ़ में महाड की एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी। उनके इस बयान को लेकर पूरे महाराष्ट्र में विरोध हुआ था। मंगलवार को मुंबई में उनके आवास के पास शिवसेना और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ भी गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम