लाइव न्यूज़ :

थरूर और वरिष्ठ पत्रकारों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द की जाए: कांग्रेस

By भाषा | Updated: January 30, 2021 21:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जनवरी कांग्रेस ने अपने सांसद शशि थरूर और कुछ पत्रकारों के खिलाफ नोएडा पुलिस द्वारा मामला दर्ज किए जाने की आलोचना करते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र एवं राज्यों की भाजपा सरकार विरोध की हर आवाज को दबाने में लगी हुई हैं।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि थरूर और पत्रकारों के खिलाफ दर्ज मामले रद्द किए जाने चाहिए।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में गलत खबर फैलाने के आरोप में नोएडा पुलिस ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर व छह पत्रकारों समेत आठ लोगों के खिलाफ राजद्रोह तथा अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया है।

सुरजेवाला ने एक बयान में दावा किया, ‘‘केंद्र तथा विभिन्न राज्यों में भाजपा की सरकारें विरोध की आवाज को बर्बर तरीके से और खुलकर दबा रही हैं। वे डराने और धमकाने काम कर रही हैं। कई वरिष्ठ पत्रकारों और एक कांग्रेस सांसद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने से स्पष्ट है कि भाजपा एवं उसके नेताओं द्वारा लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा का ‘न्यू इंडिया’ विरोध करने वालों को व्यवस्थित ढंग से डराने का माहौल पैदा करने और विरोधी की हर आवाज को ‘राष्ट्र विरोधी करार’ देने पर आधारित है। किसान, युवा, दलित, महिला या वैकल्पिक विचार रखने वाला व्यक्ति, कोई नहीं बचा है जिसे दबाने का प्रयास नहीं हुआ हो।’’

कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘कांग्रेस देश के वरिष्ठ पत्रकारों और अपने एक सांसद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने की कड़ी निंदा करती है तथा इसे रद्द करने की मांग करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा