लोकसभा चुनाव 2019: पत्रकार को रिश्वत देने की कोशिश के मामले में JPP प्रत्याशी पर केस दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 1, 2019 07:44 AM2019-05-01T07:44:19+5:302019-05-01T07:44:19+5:30

सूर्य सिंह बेसरा झारखंड पीपल्स पार्टी के अध्यक्ष हैं जबकि मंडल पार्टी की पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी का अध्यक्ष है।

FIR lodged against JPP candidate for trying to bribe scribe | लोकसभा चुनाव 2019: पत्रकार को रिश्वत देने की कोशिश के मामले में JPP प्रत्याशी पर केस दर्ज

लोकसभा चुनाव 2019: पत्रकार को रिश्वत देने की कोशिश के मामले में JPP प्रत्याशी पर केस दर्ज

Highlightsसीसीटीवी फुटेज के सत्यापन के बाद प्रत्याशी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।पत्रकार वार्ता के दौरान लिफाफे में रिश्वत देने का आरोप।

जमशेदपुर लोकसभा सीट से झारखंड पीपल्स पार्टी (जेपीपी) के उम्मीदवार सूर्य सिंह बेसरा और पार्टी के अन्य नेता के खिलाफ एक पत्रकार को रिश्वत देने की कोशिश के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

सकची थाने के अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पत्रकार की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 171 (ई) (रिश्वत देने) और 171 (एफ) (चुनाव को प्रभावित करना) तथा जन प्रतिनिधि अधिनियम की धारा 136 के तहत बेसरा और कृतिबास मंडल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जमशेदपुरलोकसभा चुनाव में 12 मई को लोकसभा चुनाव होना है। 

बेसरा झारखंड पीपल्स पार्टी के अध्यक्ष हैं जबकि मंडल पार्टी की पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी का अध्यक्ष है। पत्रकार ऐनी अमृता ने आरोप लगाया कि शहर के एक होटल में सोमवार को आयोजित बेसरा की पत्रकार वार्ता के दौरान संसदीय चुनाव को प्रभावित करने के लिए मंडल ने उन्हें रिश्वत देने की कोशिश की। 

उन्होंने आरोप लगाया कि मंडल उन्हें संवाददाता सम्मेलन से बाहर ले गए और उन्हें एक लिफाफा दिया जिसमें नोट रखे थे। अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के सत्यापन के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Web Title: FIR lodged against JPP candidate for trying to bribe scribe