लाइव न्यूज़ :

युवक की हत्या के आरोप में पिता और दो भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी

By भाषा | Updated: April 4, 2021 16:14 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), चार अप्रैल जिले रसड़ा क्षेत्र में एक युवक की हत्या के मामले में उसके पिता और दो भाइयों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के संवरूपुर गांव में शनिवार रात संतोष (45) नामक व्यक्ति शराब के नशे में अपने घर आया था। इसी दौरान उसकी अपने पिता लाल भुखन और भाइयों गोविंद तथा अशोक से कहासुनी हो गई।

उन्होंने बताया कि देखते ही देखते बात बढ़ गई और तीनों ने मिलकर लाठी से संतोष पर हमला कर दिया। संतोष को गंभीर हालत में पुलिस स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

उन्होंने बताया कि संतोष की पत्नी पार्वती देवी की शिकायत पर लाल भुखन, गोविंद और अशोक के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम