लाइव न्यूज़ :

गाजीपुर बॉर्डर पर हंगामा करने के मामले में 200 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी

By भाषा | Updated: July 2, 2021 00:17 IST

Open in App

गाजियाबाद, एक जुलाई गाजियाबाद पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर हंगामा करने और भाजपा कार्यकर्ताओं के वाहनों को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में बृहस्पतिवार को 200 प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

नगर पुलिस अधीक्षक (द्वितीय) ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि ट्रांस हिंडन क्षेत्र (साहिबाबाद) के कौशांबी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं और किसानों के बीच बुधवार को उस समय हाथापाई हो गई थी जब सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जुलूस निकाल रहे थे, जहां प्रदर्शनकारी, मुख्य रूप से बीकेयू के समर्थक नवंबर 2020 से डेरा डाले हुए हैं।

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने एक बयान में कहा कि एकतरफा पुलिस कार्रवाई किसानों के विरोध को दबाने की कोशिश है।

इंदिरापुरम के क्षेत्राधिकारी अंशु जैन ने 'पीटीआई-भाषा' बताया कि गाजियाबाद पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम बीकेयू के जिला प्रमुख जितेंद्र सिंह की शिकायत के बाद झड़प के संबंध में एक और प्राथमिकी दर्ज की।

पुलिस ने कहा कि कौशांबी थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 323, 504 और 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

'पीटीआई-भाषा' द्वारा देखी गई प्राथमिकी में “भाजपा कार्यकर्ताओं” पर बुधवार को गाजीपुर सीमा पर झड़प को भड़काने का आरोप है। बीकेयू पदाधिकारियों के अनुसार पहले पुलिस प्राथमिकी दर्ज नहीं कर रही थी जिसके कारण कई किसानों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया था।

बीकेयू के मीडिया प्रभारी मलिक ने कहा, ''प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अब इन प्रदर्शनों को बंद कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा