लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज दोपहर 1 बजे फिर करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, कोरोना पर कर सकती हैं बड़ा ऐलान! 

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 26, 2020 12:02 IST

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आकड़ों के मुताबिक , भारत में पॉजिटिव कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 649 हो गई है। जिसमें 593 सक्रिय मामलों सहित, 42 डिस्चार्ज और 13 लोगों की मृत्यु हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगवार को किए अपने  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कई बड़े ऐलान किए थे।वित्त मंत्री के नेतृत्व में कोविड 19 टास्क फोर्स का गठन भी किया गया है।

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज दोपहर एक बजे फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। उम्मीद जताई जा रही है कि भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मंत्रालय की ओर से कुछ बड़ा ऐलान किए जा सकते हैं। वित्त मंत्रालय की ओर से आज कोरोना वायरस के मद्देनजर आर्थिक पैकेज की घोषणा की जा सकती है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एटीएम, इनकम टक्स रिटर्न को लेकर बड़े ऐलान कि थे।  हालांकि इसके बारे में अभी कोई भी जानकारी नहीं दी गई है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों किया जा रहा है। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों का असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है। देश 25 मार्च से 21 दिनों के लिए लॉकडाउन है। 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगवार को किए अपने  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कई बड़े ऐलान किए थे। जानिए वो क्या-क्या थे? 

- आम लोगों के लिए अगले 3 महीने तक किसी भी एटीएम से पैसे निकालने पर शुल्क नहीं लगेगा। 

-मिनिमम बैलेंस रिक्वायरमेंट फीस 30 जून 2020 तक माफ कर दी गई है। 

-वित्त वर्ष 2018-19 के लिए इनकम टक्स रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 30 जून 2020 की गई है।  

-हाल ही में वित्त मंत्री के नेतृत्व में कोविड 19 टास्क फोर्स का गठन भी किया गया है। 

- टीडीएस डिपॉजिट की आखिरी तारीख में विस्तार नहीं। ब्याज दर 18 फीसदी से कम होकर 9 फीसदी

- आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करने की आखिरी तारीख 30 जून 2020।

टॅग्स :निर्मला सीतारमणकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण