लाइव न्यूज़ :

तालिबान द्वारा बंधक बनाए गए जोड़े पर बनी फिल्म ज्यूरिख फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी

By भाषा | Updated: August 24, 2021 19:39 IST

Open in App

स्विट्जरलैंड के फिल्मकार माइकल स्टेनर की फिल्म ‘एंड टुमॉरो वी विल बी डेड’ आगामी ज्यूरिख फिल्म महोत्सव के 17 वें संस्करण में दिखाई जाने वाली पहली फिल्म होगी। यह फिल्म तालिबान द्वारा बंधक बनाए गए एक जोड़े की कहानी पर आधारित है। यह घोषणा ऐसे समय में हुई, जब करीब एक सप्ताह पहले ही तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है। इस फिल्म की कहानी डेनिएला विडमर और डेविड ओच के जीवन पर आधारित है। इसमें विडमर का किरदार मोर्गन फेरू और स्वेन स्केल्कर ने अदा किया है। इस जोड़े का अपहरण कर उन्हें 2011 में तालिबान को सौंप दिया गया था। विडमर और ओच भारत से पाकिस्तान गए थे और वहां से वे ईरान और तुर्की जाने वाले थे। इन दोनों को तालिबान ने जुलाई 2011 से मार्च 2012 तक बंदी बनाकर रखा। एक जुलाई को बलूचिस्तान के लोरालाई जिले से बंदूक़धारियों ने इस जोड़े का अपहरण कर लिया था। फिल्म महोत्सव की आधारिक वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा गया कि यह फिल्म अमेरिकी थ्रिलर फिल्म ‘जीरो डार्क थर्टी’ की याद दिलाती है, जिसमें अलकायदा के पूर्व प्रमुख ओसामा बिन लादेन का पता लगाने की कहानी है। इस फिल्म महोत्सव का आयोजन 23 सितंबर से तीन अक्टूबर के बीच होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

भारत अधिक खबरें

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल