लाइव न्यूज़ :

फिल्म जगत को हाई प्रोफाइल होने की कीमत चुकानी पड़ती है :जावेद अख्तर

By भाषा | Updated: October 19, 2021 21:10 IST

Open in App

मुंबई, 19 अक्टूबर गीतकार जावेद अख्तर ने मंगलवार को कहा कि अपने ‘हाई प्रोफाइल’ मिजाज के कारण हिन्दी सिनेमा उद्योग जांच के दायरे में है और उसे इसकी 'कीमत' चुकानी पड़ती है।

जावेद अख्तर का यह बयान ऐसे समय आया है जब क्रूज पोत से मादक पदार्थों की कथित जब्ती के संबंध में सुपरस्टार शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी को लेकर बॉलीवुड और इसके सेलिब्रेटी संस्कृति पर फिर से लोगों का ध्यान गया है।

सोशल मीडिया पर आवाज उठाने वाले ऐसे कई लोग हैं, जिनका मानना है कि आर्यन खान के खिलाफ यह मामला सिर्फ फिल्मी जगत को निशाना बनाने के लक्ष्य से दर्ज किया गया है।

यह पूछने पर कि क्या उन्हें ऐसा लगता है कि बॉलीवुड को लगातार निशाना बनाया जा रहा है, अख्तर ने पत्रकारों से कहा, ‘‘फिल्मी जगत को हाई प्रोफाइल होने के नाते यह कीमत चुकानी पड़ती है। जब आप हाई प्रोफाइल होते हैं तो, लोगों को आपको नीचे गिराने और आप पर कीचड़ उछालने में मजा आता है। अगर आपको कोई नहीं जानता, तो आप पर पत्थर उछालने का किसी के पास वक्त नहीं है?’’

लेखकों अल्मस विरानी और श्वेता समोता की पुस्तक ‘चेंजमेकर्स’ के विमोचन पर अख्तर ने उक्त बातें कहीं।

आर्यन खान (23) को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने तीन अक्टूबर को मुंबई तट पर एक क्रूज से गिरफ्तार किया था।

नाम लिए बगैर अख्तर ने कहा कि सुपरस्टर के बेटे के मामले को एक बंदरगाह से ‘एक अरब डॉलर’ कीमत की मादक पदार्थ बरामदगी मामले के मुकाबले ज्यादा तव्वजो मिली। वह गुजरात के कच्छ जिले में स्थित मुंद्रा बंदरगाह से 2,988 किलोग्राम हेरोइन की जब्ती के संदर्भ में बोल रहे थे।

यह पूछने पर कि क्या उन्हें लगता है कि शाहरुख खान और आर्यन खान को निशाना बनाया जा रहा है, अख्तर ने विस्तार से कुछ कहने से इंकार कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस