लाइव न्यूज़ :

संजय लीला भंसाली ने करणी सेना को किया 'पद्मावत' के लिए आमंत्रित

By IANS | Updated: January 20, 2018 23:07 IST

फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने कल्वी को भेजे पत्र में कहा है कि राजपूत संगठन मुख्य मुद्दे से भटक गए हैं।

Open in App

फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली ने श्री राजपूत करणी सेना और अन्य राजपूत संगठनों को फिल्म 'पद्मावत' देखने के लिए आमंत्रित किया है। संगठन के संरक्षक लोकेंद्र सिंह कल्वी ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 'पद्मावत' की रिलीज डेट निश्चित होने के बाद उन्हें फिल्म देखने के लिए आमंत्रित किए जाने से स्पष्ट हो गया कि यह एक सुनियोजित चाल है। कल्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस फिल्म को प्रतिबंधित करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि फिल्म की रिलीज नहीं रुकने की स्थिति में 24 जनवरी को जौहर करने के लिए 1908 क्षत्रिय महिलाओं ने पंजीकरण कराया है। फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने कल्वी को भेजे पत्र में कहा है कि राजपूत संगठन मुख्य मुद्दे से भटक गए हैं। पत्र में भंसाली ने लिखा है, "फिल्म में रानी पद्मावती के सम्मान और गरिमा को बरकरार रखा गया है। सपने वाला बहुचर्चित दृष्य मात्र एक अफवाह है जिसका उल्लेख पिछले वर्ष 29 जनवरी को भेजे पत्र में भी किया गया था। ऐसा कोई दृष्य नहीं है। हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि फिल्म देखने के बाद राजपूत समाज गर्व महसूस करेगा।"

कल्वी ने फिल्म के बार में बताते हुए कहा, "हमने उनसे कभी फिल्म दिखाने के लिए नहीं कहा। हमने उनसे नौ इतिहासकारों को वह फिल्म दिखाने के लिए कहा और उन्होंने मात्र तीन लोगों को दिखाई। इसके अलावा उन्होंने उन तीन इतिहासकारों की सलाह पर भी विचार नहीं किया। उनके विचारों को नजरंदाज करके फिल्म रिलीज की तिथि निश्चित करने से इतिहासकारों का अपमान किया गया है। अब इसका एकमात्र समाधान फिल्म को प्रतिबंधित करना ही है।" 'पद्मावत' में रानी पद्मावती का किरदार दीपिका पादुकोण, महारावल रतन सिंह का किरदार शाहिद कपूर और अलाउद्दीन खिलजी का किरदार रनवीर सिंह निभा रहे हैं।जयपुर में फिल्म के सेट पर मारपीट से लेकर कोल्हापुर में सेट पर तोड़-फोड़ करने के बाद फिल्म निर्देशक भंसाली को राजपूत संगठनों के गुस्से का शिकार होना पड़ा था।

महीनों तक विरोध का सामना करने के बाद फिल्म निर्माताओं ने यह स्पष्ट किया कि यह फिल्म सोलहवीं सदी के सूफी गायक मलिक मोहम्मद जायसी के एतिहासिक गीत 'पद्मावत' पर आधारित है। इसकी ऐतिहासिकता से कोई छेड़खानी नहीं की गई है।फिल्म निर्माताओं ने फिल्म में पांच संशोधन करने के बाद इसका यू/ए प्रमाण पत्र कायम रखते हुए 25 जनवरी को इसे रिलीज करने का फैसला किया।गुजरात, राजस्थान और हरियाणा सरकार द्वारा इसकी रिलीज पर प्रतिबंध लगाने के बाद उच्चतम न्यायालय ने 25 जनवरी को फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर रिलीज करने का आदेश देकर तीनों राज्यों में लगा प्रतिबंध हटा दिया। 

कल्वी ने कहा कि राजस्थान और गुजरात के फिल्म वितरकों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि इन राज्यों में फिल्म रिलीज नहीं की जाएगी। कल्वी ने उनके प्रति आभार जताया। उन्होंने लोगों से फिल्म देखने नहीं जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि फिल्म के विरोध में लोग हड़ताल करें। उन्होंने कहा कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी और गीतकार जावेद अख्तर को 'जयपुर साहित्य उत्सव' में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

टॅग्स :पद्मावतसंजय लीला भंसालीदीपिका पादुकोणरणवीर सिंहशाहिद कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप