लाइव न्यूज़ :

बागपत में मंदिर के बाहर मांसाहार बेचने का विरोध करने पर मारपीट, बस पर पथराव

By भाषा | Updated: August 16, 2021 11:54 IST

Open in App

बागपत (उप्र),16 अगस्त उत्तर प्रदेश के बागपत में खेकड़ा थानाक्षेत्र के बड़ागांव में मंदिर के बाहर कथित तौर पर मांसाहार बेचने का विरोध करने पर एक युवक ने श्रद्धालुओं से मारपीट की।

खेकड़ा के पुलिस निरीक्षक नोवेन्द्र सिंह सिरोही ने बताया कि बड़ागांव के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में रविवार को भगवान पार्श्वनाथ के निर्वाण महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, रात में मंदिर के बाहर एक युवक ठेले पर जैन शिकंजी का बैनर लगाकर मांसाहार बेच रहा था जिसका बड़ौत से आए कुछ श्रद्धालुओं ने विरोध किया, तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की।

उन्होंने बताया कि इसके कुछ देर बाद आरोपी बड़ागांव से बड़ी संख्या में अपने साथियों को ले आया और उन्होंने श्रद्धालुओं की बस पर पथराव किया तथा बस में आग लगाने का भी प्रयास किया। पथराव से बस क्षतिग्रस्त हो गई है।

पुलिस ने बताया कि अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए बड़ागांव में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस