लाइव न्यूज़ :

असम में ब्लैक फंगस का पांचवां मामला सामने आया

By भाषा | Updated: June 20, 2021 18:54 IST

Open in App

डिब्रूगढ़ (असम), 20 जून असम में म्यूकरमाइकोसिस या ब्लैक फंगस (काला कवक) के एक और मामले का पता चला है, जिससे राज्य में ऐसे मामलों की कुल संख्या पांच हो गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नया मामला शनिवार रात डिब्रूगढ़ से सामने आया और यह असम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एएमसीएच) में इस तरह का पहला मामला है।

एएमसीएच के प्राचार्य डॉ संजीव काकती ने कहा कि लखीमपुर जिले के एक मरीज में म्यूकरमाइकोसिस के मामले का पता चला है, जिसे कोविड-19 के बाद की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने कहा, "मामले का पता चिकित्सा विभाग, ईएनटी, माइक्रोबायोलॉजी और नेत्र विज्ञान विभाग के संयुक्त प्रयास से चला।"

काकती ने कहा कि 47 वर्षीय मरीज का अस्पताल की चिकित्सा इकाई-एक में इलाज चल रहा है।

प्राचार्य ने कहा कि उसे 15 जून को एएमसीएच में भर्ती कराया गया था और फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।

स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ. रथिन भुइयां ने कहा कि डिब्रूगढ़ के रोगी से पहले राज्य में म्यूकरमाइकोसिस के चार मामले सामने आ चुके हैं।

असम सरकार ने 26 मई को म्यूकरमाइकोसिस को एक अधिसूचना योग्य बीमारी के रूप में घोषित किया था, जिससे सभी स्वास्थ्य केंद्रों के लिए स्वास्थ्य विभाग को ऐसे मामलों की रिपोर्ट करना अनिवार्य हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा