लाइव न्यूज़ :

बिहार में कब्रिस्तानों के साथ-साथ अब कराई जाएगी मंदिरों की भी घेराबंदीः सीएम नीतीश कुमार

By एस पी सिन्हा | Updated: July 8, 2019 16:47 IST

बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र की कार्यवाही आज दो दिनों के अवकाश के बाद दोबारा शुरू हुई. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात की.

Open in App
ठळक मुद्देराजद विधायक यदुवंश कुमार ने कब्रिस्तान और दरगाह घेराबंदी मामले पर विधानसभा में सवाल उठाया, जिसका मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जवाब दिया.मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सर्वे कराया है, जिसमें 8064 कब्रिस्तान की घेराबंदी का फैसला लिया गया है.

पटना, 8 जुलाईःबिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र की कार्यवाही आज दो दिनों के अवकाश के बाद दोबारा शुरू हुई. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात की. विधानमंडल की कार्यवाही के दौरान सबकी निगाहें तेजस्वी यादव पर टिकी रहीं. इसी दौरान राजद विधायक यदुवंश कुमार ने कब्रिस्तान और दरगाह घेराबंदी मामले पर विधानसभा में सवाल उठाया, जिसका मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जवाब दिया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सर्वे कराया है, जिसमें 8064 कब्रिस्तान की घेराबंदी का फैसला लिया गया है. वहीं मंदिरों की घेराबंदी के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा हमने मंदिर की घेराबंदी का भी फैसला लिया है. हालांकि मुख्यमंत्री के जवाब का विपक्षी दलों ने विरोध किया. विपक्षी सदस्य ने कहा यह सूची गलत है. तब मुख्यमंत्री ने कहा यह 2006 की सूची है. अगर लिस्ट में कोई नाम छूट गया है तो विपक्ष के सुझाव आमंत्रित है. उन्होंने कहा कि तय काम का 75 प्रतिशत हिस्सा पूरा हो चुका है बाकी बचे हुए काम को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे बिहार में कब्रिस्तान की घेराबंदी के लिए सर्वे कराया गया जहां विवाद हो सकता है. उसे डीएम और एसपी को पूरा करवाने के निर्देश भी दिए गए है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कब्रिस्तान की घेराबंदी के लिए बजट में प्रावधान किया है. नीतीश कुमार ने कहा कि कब्रिस्तान घेराबंदी के लिए सरकार की कोई कमिटी नहीं है. विधायक विधान पार्षद भी अपने फंड से कब्रिस्तान की घेराबंदी करा सकते हैं. उन्होंने कहा कि सरकार मंदिरों की भी घेराबंदी भी करा रही है.

वहीं, विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में सदस्यों ने जमकर हंगामा किया और बिहार में बढते अपराध को लेकर नारेबाजी की. विपक्षी दल स्वास्थ्यमंत्री मंगल पांडेय के इस्तीफा की मांग करते रहे. कांग्रेस इस नारेबाजी से दूर रही, जबकि राजद सदस्य लगातार नारेबाजी करते रहे. विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में राजद ने कार्यस्थगन प्रस्ताव दिया. सूबे में गिरती विधि -व्यवस्था पर राजद ने कार्यस्थगन प्रस्ताव दिया. राजद के सचेतक सुबोध राय ने लाया प्रस्ताव जिसे सभापति ने अस्वीकार कर दिया.

 

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए