लाइव न्यूज़ :

मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्तता के आरोप में महिला हेड कांस्टेबल निलंबित

By भाषा | Updated: February 18, 2021 21:19 IST

Open in App

अगरतला, 18 फरवरी मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह से जुड़े होने के आरोप में त्रिपुरा पुलिस की एक महिला हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सहायक पुलिस महानिरीक्षक(कानून व्यवस्था) सुब्रत चक्रवर्ती ने कहा कि कई विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिलने के बाद हेड कांस्टेबल को बुधवार को निलंबित कर दिया गया। हेड कांस्टेबल को हिरासत में ले लिया गया है।

उन्होंने कहा,"हेड कांस्टेबल को निष्पक्ष जांच कराने के लिए निलंबित कर दिया गया है। इस मामले के संबंध में उनसे पूछताछ की जा रही है।”

एक स्थानीय टेलीविजन चैनल ने मादक पदार्थ की खरीद, भंडारण और बिक्री के बारे में एक तस्कर के साथ पुलिसकर्मी की टेलीफोन पर हुयी कथित बातचीत प्रसारित की थी।

त्रिपुरा में 2018 में सत्ता में आई बिप्लब कुमार देब नीत भाजपा-आईपीएफटी सरकार ने मादक पदार्थों की समस्या को लेकर सख्त रुख अपनाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा