पलामू में नहर में डूबने से एक लड़के की मौत होने की आशंका
By भाषा | Updated: October 7, 2021 20:10 IST2021-10-07T20:10:51+5:302021-10-07T20:10:51+5:30

पलामू में नहर में डूबने से एक लड़के की मौत होने की आशंका
मेदिनीनगर, सात अक्टूबर झारखंड में पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक नहर में एक लड़के की डूबने से मौत होने की आशंका है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि करमडीह गांव का फरहान (12) नहर में स्नान करने गया था लेकिन गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गया। उन्होंने बताया कि नहर उत्तरी कोयल जलाशय योजना के तहत मोहम्मदगंज बराज से जुड़ी है।
सूत्रों ने बताया कि लड़के का शव अभी तक नहीं मिल पाया है। उसकी तलाश में मोहम्मदगंज बराज से पानी निकासी को बंद कर दिया गया है और स्थानीय गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।