लाइव न्यूज़ :

पंजाब के फाजिल्का के कैदी ने कठुआ जेल में की आत्महत्या

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 8, 2021 14:56 IST

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के फाजिल्का इलाके में कुंडल गांव का रहने वाले राजेंद्र सिंह को गत वर्ष 7 नवंबर 2019 को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के गिरफ्तार कर कठुआ जेल में रखा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देजेल प्रबंधन ने बताया कि राजेंद्र सिंह तड़के 2.15 बजे बाथरूम जाने के लिए अपनी बैरक से निकला। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आया तो उसे देखने के लिए गार्ड बाथरूम की ओर गया।

जम्मू: कठुआ जिले की जेल में पंजाब के 42 साल के अंडरट्रायल कैदी ने बुधवार देर रात को फंदे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

अधिकारियों ने बताया कि फाजिल्का स्थित कुंदल गांव का राजिंदर सिंह सात नवंबर, 2019 से कठुआ जिला कारागर में कैद था और एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में मुकदमे का सामना कर रहा था।

जेल में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे मृत घोषित किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज कठुआ में रखा गया है। वहीं पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या कुछ और।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के फाजिल्का इलाके में कुंडल गांव का रहने वाले राजेंद्र सिंह को गत वर्ष 7 नवंबर 2019 को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के गिरफ्तार कर कठुआ जेल में रखा गया था।

यह अंडरट्रायल कैदी था। जेल प्रबंधन ने बताया कि राजेंद्र सिंह तड़के 2.15 बजे बाथरूम जाने के लिए अपनी बैरक से निकला। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आया तो उसे देखने के लिए गार्ड बाथरूम की ओर गया।

उसने देखा कि राजेंद्र सिंह बाथरूम में फंदे से लटका हुआ था। उसने जेल प्रबंधन को मौके पर बुलाया। राजेंद्र सिंह को नीचे उतारा गया और उसे जेल स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। वहां जांच करने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

जेल प्रबंधन ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज कठुआ में भेज दिया गया है। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

टॅग्स :पंजाबजेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे