लाइव न्यूज़ :

आंध्रप्रदेश में सामने आई दिल दहला देने वाली घटना, पिता-पुत्र ने मिलकर किया दो लड़कियों का बलात्कार, जानें पूरा मामला

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 15, 2021 12:38 IST

विशाखापत्तनम जिले के अचुतापुरम थाना क्षेत्र के एक गांव में कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र चलाने वाले पिता -पुत्र ने दो लड़कियों के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और फरार हो गए । पुलिस मामले में दोनों की तलाश में जुटी है ।

Open in App
ठळक मुद्देकबड्डी सिखाने के बहाने पिता-पुत्र ने दो लड़कियों के साथ किया बलात्कार विशाखापत्तनम के अचुतापुरम में हुई वारदात दोनों के खिलाफ पोक्सो और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज

आंध्रप्रदेश : आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है । यहां  रविवार को पिता-पुत्र की जोड़ी ने दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया । पिता-पुत्र ने लड़कियों को कबड्डी सिखाने के बहाने उनके साथ बदसलूकी की । 

आरोपी 50 वर्षीय बपैया और उसका 27 वर्षीय बेटा एम नुकालू विशाखापत्तनम जिले के अचुतापुरम थाना क्षेत्र के एक गांव में कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र चलाते हैं । लड़कियों को कबड्डी खेलना सिखाने की आड़ में दोनों युवकों ने कथित तौर पर उनका यौन शोषण किया । इस मामले की शिकायत मंगलवार को पुलिस में की गई । 

शिकायत के आधार पर दोनों लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 506 और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया । अचुतापुरम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था । आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है । फिलहाल दोनों फरार है । 

आपको बताते दें कि पिछले हफ्ते तेलंगाना में हैदराबाद की सिंगरेनी कॉलोनी में 6 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी । इसके बाद लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला था । लोगों ने उनकी गिरफ्तारी की मांग करते हुए कैंडल मार्च भी निकाला और वहीं कुछ मंत्रियों ने आरोपी के एनकाउंटर की बात कही । फिलहाल पुलिस मामले में आरोपी की तलाश में जुटी है ।  

टॅग्स :आंध्र प्रदेशविशाखापट्टनमरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम