लाइव न्यूज़ :

बिहार: चार बच्चों के बाप ने बेटी की उम्र की लड़की से रचाई दूसरी शादी, और फिर...

By एस पी सिन्हा | Updated: May 13, 2021 21:56 IST

बिहार के मधुबनी जिले से अजीबोगरीब प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। यहां चार बच्चों के पिता ने एक नाबालिग से दूसरी शादी कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देदुल्हन फिलहाल चाइल्डलाइन के संरक्षण में है।जबकि दूल्हा पुलिस की गिरफ्त में।दूल्हे का कहना है कि उसकी शादी लड़की के घरवालों की रजामंदी से हुई है।

बिहार के मधुबनी जिले के मधवापुर गांव से प्रेम प्रसंग का अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां चार बच्चों के बाप को 13 साल की नाबालिग लड़की से प्यार हो गया और उसने उससे शादी रचा ली। लेकिन चार बच्चों के बाप को नाबालिग से शादी करना महंगा पड़ गया। किसी ने इस शादी की सूचना चाइल्डलाइन को दे दी। जिसके बाद चाइल्डलाइन ने स्थानीय पुलिस की मदद से युवक को नई नवेली दुल्हन के साथ गिरफ्तार कर लिया। 

उधर, गिरफ्तार दुल्हे का कहना है कि लड़की बालिग है। लड़की की मां भी उसे बालिग बता रही, लेकिन अब तक उसके बालिग होने का कोई प्रमाण पेश नहीं कर पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, चाइल्डलाइन द्वारा दिए गए आवेदन में सीतामढी जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोहरबा गांव निवासी रामभजन साह के पुत्र हरिशंकर साह (45) पर नाबालिग से शादी रचाने का आरोप लगाया गया है। 

आरोपित दुल्हा मधवापुर प्रखंड के विरीत गांव में मुन्ना मिश्र के मकान में किराए पर रहता है। वह फेरी लगाकर इलाके में कपडा बेचने का काम करता है। वह कपडा बेचने सीमावर्ती क्षेत्र में उस पार भी जाता था। इसी दौरान उसने बीते 7 मई को मटिहानी गांव की लड़की से शादी कर ली, जबकि वह पहले से शादीशुदा और चार बच्चों का बाप है। बताया जाता है कि चाइल्डलाइन को टॉल फ्री नंबर 1098 पर नाबालिग के साथ अधेड़ व्यक्ति के विवाह के संबंध में सूचना मिली थी, जिसके बाद चाइल्डलाइन की टीम मधवापुर पहुंची और स्थानीय थाना के सहयोग से छापेमारी कर दोनों को बरामद कर लिया। 

चाइल्डलाइन सब सेंटर जयनगर की टीम की सदस्य सविता देवी ने प्राथमिकी के लिए स्थानीय थाना में आवेदन दिया है। वहीं, गिरफ्तार दुल्हे का कहना है कि उसकी शादी लड़की के घरवालों की रजामंदी से हुई है। दूल्हे ने बताया कि लडकी की मां विधवा है और मजदूरी कर परिवार चलाती है। उसे तीन बेटियां हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि तीसरी बेटी की शादी की चिंता उसे सता रही थी। 

इसी दौरान उससे जान-पहचान हुई और लडकी के मां की सहमति से उसकी शादी हुई है। इधर, दुल्हन की मां का कहना है कि उसकी बेटी बालिग है, लेकिन उसके पास फिलहाल कोई प्रमाण नहीं है। कागजी दस्तावेज घर क्षतिग्रस्त होकर गिरने के दौरान नष्ट हो गया। लडकी की मां ने कहा कि वह जल्द ही बेटी के बालिग होने का प्रमाण दे देगी। वहीं, इस मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष उग्रसेन पासवान ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही सच सामने आ जाएगा।

टॅग्स :बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू