लाइव न्यूज़ :

बाराबंकी में सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत

By भाषा | Updated: December 13, 2021 12:28 IST

Open in App

बाराबंकी (उप्र), 13 दिसंबर जिले में जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के सद्दीपुर सिहाली मार्ग पर सड़क हादसे में पिता और पुत्र की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गये।

जहांगीराबाद के थाना प्रभारी दर्शन यादव ने सोमवार को बताया कि घटना रविवार शाम को सद्दीपुर सिहाली मार्ग पर हुई। उन्‍होंने बताया कि रविवार शाम एक टेंपो सवारियों को लेकर जहांगीराबाद से फतेहपुर के लिए जा रहा था। सद्दीपुर से करीब एक किलोमीटर आगे नेवाज पुरवा मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने टेंपो को टक्कर मार दी और यह टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो पलट गया और उसमें सवार सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

यादव ने बताया कि सभी घायलों को देवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां जहांगीराबाद कस्बे के संजय वाल्मीकि (16) और हरीश (55) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि ये दोनों पिता-पुत्र पैंतेपुर में किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों का उपचार चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब