लाइव न्यूज़ :

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, 'हम अपराधी नहीं, हमारे साथ ऐसा व्यवहार गलत', शशि थरूर ने शेयर किया खत

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 6, 2019 13:23 IST

Farooq Abdullah: कांग्रेस सांसद शशि थरूर को लिखे जवाबी खत में फारूक अब्दुल्ला ने खुद को हिरासत में रखे जाने पर उठाए सवाल

Open in App
ठळक मुद्देफारूख अब्दुल्ला ने शशि थरूर को लिखा जवाबी खतफारूक ने कहा, 'हमारे साथ गलत व्यवहार, हम अपराधी नहीं हैं'

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला का वह खत शेयर किया है, जिसमें उन्होंने संसद के शीतकालीन सत्र में न शामिल होने देने के लिए केंद्र की आलोचना की है। 

5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से ही फारूख अब्दुल्ला, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती और कई अन्य राजनेता हिरासत में हैं। 

थरूर द्वारा अक्टूबर में भेजे खत के जवाब में फारूक अब्दुल्ला ने लिखा है, '21 अक्टूबर 2019 को भेजे गए आपके खत के लिए शुक्रिया, जिसे आज मजिस्ट्रेट द्वारा मुझे दिया गया है।

हम अपराधी नहीं हैं: फारूक अब्दुल्ला

नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा, 'ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे मुझे मेरा खत समय पर नहीं पहुंचा पाते हैं। मुझे नहीं लगता कि संसद के एक वरिष्ठ सदस्य और एक पार्टी के नेता के साथ व्यवहार का ये सही तरीका है। हम अपराधी नहीं हैं।'

कांग्रेस और विपक्षी दल संसद में जम्मू कश्मीर के नेताओं को लंबे समय तक हिरासत में रखे जाने का मुद्दा उठाते हुए केंद्र पर अब्दुल्ला को बोलने से रोकने का आरोप लगाया। 

शशि थरूर ने शेयर किया फारूक अब्दुल्ला का खत

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने फारूक अब्दुल्ला का खत शेयर करते हुए कहा, 'कैदी फारूक साब का खत। संसद सदस्य को सत्र में शामिल होने की इजाजत मिलनी चाहिए, क्योंकि ये संसदीय विशेषाधिकार का मामला है। अन्यथा गिरफ्तारी के हथियार का इस्तेमाल विपक्ष की आवाज को दबाने में किया जा सकता है। लोकतंत्र और लोकप्रिय संप्रभुता के लिए संसद में भागीदारी आवश्यक है।'

अब्दुल्ला को पब्लिक सेफ्टी एक्ट का चार्ज लगाया गया है, जिसके तहत बिना सुनवाई के बिना ही दो साल तक हिरासत में रखा जा सकता है।

टॅग्स :फारूक अब्दुल्लाशशि थरूरजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया