लाइव न्यूज़ :

फारूक अब्दुल्ला का आरोप, सज्जाद लोन के पिता पाकिस्तान से कश्मीर में लेकर आए थे हथियार

By स्वाति सिंह | Updated: December 3, 2018 09:24 IST

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने पीपुल्स कांफ्रेंस के नेता सज्जाद लोन के पिता अब्दुल गनी पर लोन घाटी में बंदूक लाने के लिए जिम्मेदार ठहराया।

Open in App

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने पीपुल्स कांफ्रेंस के नेता सज्जाद लोन के पिता अब्दुल गनी पर लोन घाटी में बंदूक लाने के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने बताया 'जब पूर्व राज्यपाल जगमोहन ने मुझे निलंबित किया था। तब उसके (सज्जाद लोन) वालिद अब्दुल गनी मेरे पास आए थे। उन्होंने कहा था कि वह पाकिस्तान से बंदूक लाएंगे। हालांकि उस वक्त मैंने उन्हें काफी समझाया। लेकिन वह माने नहीं थे '

बता दें कि नेशनल कांफ्रेस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को भारत और पाकिस्तान से अनुरोध किया कि ‘करतारपुर कॉरिडोर की भावना का अनुकरण’ करते हुए जम्मू कश्मीर से जुड़े नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा के सभी रास्तों को खोलें। अब्दुल्ला ने कहा कि इस पहल से ना केवल सीमा की दोनों तरफ आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी बल्कि भारत और पाकिस्तान के बीच दोस्ताना रिश्तों की लौ फिर जलाएगा। 

उत्तर कश्मीर में बारामूला के दीवान बाग में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अब्दुल्ला ने कहा, 'मैं भारत और पाकिस्तान की सरकारों से अनुरोध करता हूं कि दोनों देशों के बीच पारंपरिक रास्तों को खोला जाये।'श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अब्दुल्ला ने कहा कि लोगों में आपस में संबंध बढ़ाया जाये और आत्म विश्वास बढ़ाने के अन्य उपाय लंबे वक्त के ‘शक-संदेह’ को दूर कर सकते हैं। 

नेशनल कांफ्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी की कभी सत्ता की लालसा नहीं रही और कभी उसने अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35ए पर समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि हमारे संस्थाओं की स्वायत्तता, उनका पदानुक्रम और उनके आधारभूत ढांचे को कमजोर करने का कार्य कर रही ताकतों के खिलाफ एक मजबूत मोर्चा बनाना हमारा एकमात्र उद्देश्य था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह