लाइव न्यूज़ :

फारूक अब्दुल्ला ने हज यात्रियों से जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिये दुआ करने को कहा

By भाषा | Updated: July 19, 2021 01:33 IST

Open in App

श्रीनगर, 18 जुलाई नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को , इस साल हज यात्रा पर गए लोगों से जम्मू-कश्मीर की जनता की स्थायी शांति, समृद्धि और भलाई के लिए प्रार्थना करने को कहा।

सऊदी अरब में वार्षिक तीर्थयात्रा शुरू हो गई है। पांच दिवसीय यात्रा की शुरुआत के तौर पर सोमवार को अराफात के मैदान में केवल कुछ हजार लोग इकट्ठा हुए।

श्रीनगर के संसद सदस्य अब्दुल्ला ने कहा, ''इस साल भी कोविड ने दुनिया भर के लाखों मुसलमानों की हज यात्रा के इंतजार को बढ़ा दिया जो दुनिया भर में रहने वाले हमारे कई भाइयों के जीवन की पहली हज यात्रा होती। वैश्विक महामारी की स्थिति और संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए, सऊदी अरब की सरकार ने फिर से तीर्थयात्रियों की संख्या सीमित करने का फैसला किया।''

नेकां अध्यक्ष ने तीर्थयात्रियों से कश्मीर और कश्मीरियों को दुआओं में याद करने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा, ''जम्मू-कश्मीर के कुछ भाग्यशाली हमवतन जो इस साल हज कर रहे हैं, उन्हें भी जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए प्रार्थना करनी चाहिए क्योंकि वे यहां हमें पेश आने वाली परेशानियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'