भाजपा सरकार से किसानों का भरोसा उठ गया है : अखिलेश यादव

By भाषा | Published: November 27, 2020 06:55 PM2020-11-27T18:55:24+5:302020-11-27T18:55:24+5:30

Farmers' trust has been lost from BJP government: Akhilesh Yadav | भाजपा सरकार से किसानों का भरोसा उठ गया है : अखिलेश यादव

भाजपा सरकार से किसानों का भरोसा उठ गया है : अखिलेश यादव

लखनऊ, 27 नवंबर किसान आंदोलन के प्रति सरकार के रवैए पर तीखी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि अपने वादों से मुकरने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार से किसानों का भरोसा उठ गया है क्योंकि उसने कृषि सुधार नहीं बल्कि कृषि उजाड़ कानून बनाया है और यह स्थिति खतरनाक है।

समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव के बयान की एक विज्ञप्ति जारी की है, जिसके अनुसार, उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कृषि विरोधी नीतियों के चलते देश का किसान समुदाय आंदोलित और आक्रोशित है। अन्नदाताओं की मांगों पर सकारात्मक रूख अपनाने के बजाय उन पर आँसू गैस के गोले दागना, ठंडे पानी की बौछार करना और लाठियाँ चलाना घोर निंदनीय है।

यादव ने कहा कि लगभग 70 प्रतिशत भारत कृषि पर निर्भर है, फिर भी अपने ही देश में भाजपा ने किसानों को बेगाना बना दिया है। उनकी आय दोगुनी करने, उनकी फसल के उत्पादन लागत का डेढ़ गुना देने जैसे वायदे भाजपा सरकार की जुमलेबाजी बनकर रह गए हैं।

यादव ने कहा कि शांतिपूर्ण अहिंसात्मक प्रदर्शन करना लोकतंत्र में लोगों का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन भाजपा सरकार तो किसानों की बात सुनने के बजाय अपनी हठधर्मी पर जमी है। किसानों का यह उत्पीड़न भाजपा को भारी पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Farmers' trust has been lost from BJP government: Akhilesh Yadav

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे