लाइव न्यूज़ :

नागपुर-मुंबई राजमार्ग पर किसानों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कई टन टमाटर फेंके

By भाषा | Updated: August 26, 2021 17:48 IST

Open in App

औरंगाबाद जिले के किसानों ने थोक विक्रेताओं की कम खरीद दरों के विरोध में बृहस्पतिवार को नागपुर-मुंबई राजमार्ग के किनारे कई टन टमाटर फेंके। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि औरंगाबाद जिले के गंगापुर तालुका के किसान टमाटर से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर सुबह लासुर स्टेशन पहुंचे और टमाटर को राजमार्ग के किनारे फेंक दिया। शिलगांव थाना के प्रभारी सहायक पुलिस निरीक्षक रवींद्र खांडेकर ने कहा, "किसान टमाटर लदे दो-तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ आए और लासूर स्टेशन पर हंगामा किया। उन्होंने टमाटर को राजमार्ग के किनारे फेंक दिया। इस दौरान वाहनों की आवाजाही निर्बाध रही।" थोक विक्रेताओं से बेहतर खरीद दर की मांग को लेकर किसानों ने धरना दिया। गंगापुर के धमोरी खुर्द गांव के उप सरपंच रवींद्र चव्हाण ने कहा, "थोक विक्रेता टमाटर को 100 रुपये प्रति क्रेट के हिसाब से ले रहे हैं, क्रेट लगभग 25 किलो का होता है। यह एक बहुत बड़ा नुकसान है। अगर दर 300 रुपये प्रति क्रेट के करीब रहती है, तो यह हमारे लिए न तो लाभ और न ही नुकसान की स्थिति होती है।" उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इस मामले पर गौर करना चाहिए और अगर दरों में और कमी आती है तो सरकार को नुकसान की भरपाई करनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIndia vs Bangladesh 1st Test Day 2: 199 रन की साझेदारी, टूटे कई रिकॉर्ड, शतक से चूके 'सर' जडेजा, टीम इंडिया 376 पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी