किसानों का सत्याग्रह भाजपा सरकार के अहंकार और अत्याचार के लिए जाना जाएगा: प्रियंका

By भाषा | Published: November 26, 2021 11:31 AM2021-11-26T11:31:51+5:302021-11-26T11:31:51+5:30

Farmers' satyagraha will be known for BJP government's arrogance and atrocities: Priyanka | किसानों का सत्याग्रह भाजपा सरकार के अहंकार और अत्याचार के लिए जाना जाएगा: प्रियंका

किसानों का सत्याग्रह भाजपा सरकार के अहंकार और अत्याचार के लिए जाना जाएगा: प्रियंका

नयी दिल्ली, 26 नवंबर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने किसानों के आंदोलन का एक साल पूरा होने के मौके पर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि इस सत्याग्रह को भाजपा सरकार के ‘अहंकार एवं अत्याचार’ के लिए जाना जाएगा।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘किसान आंदोलन का एक साल। किसानों के अडिग सत्याग्रह, 700 किसानों की शहादत और निर्मम भाजपा सरकार के अहंकार व अन्नदाताओं पर अत्याचार के लिए जाना जाएगा। लेकिन भारत में किसान की जय-जयकार हमेशा थी, है और रहेगी। किसानों के संघर्ष की जीत इसका प्रमाण है। जय किसान।’’

गौरतलब है कि कई किसान संगठन तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को निरस्त करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देने और कुछ अन्य मांगों को लेकर पिछले एक साल से दिल्ली के निकट विभिन्न स्थानों पर आंदोलन कर रहे हैं।

सरकार ने कृषि कानूनों को निरस्त करने का फैसला किया है, हालांकि किसान संगठन एमएसपी की कानूनी गारंटी और कुछ अन्य मांगों को पूरा किए जाने पर जोर दे रहे हैं और उन्होंने अपना आंदोलन जारी रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Farmers' satyagraha will be known for BJP government's arrogance and atrocities: Priyanka

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे