लाइव न्यूज़ :

केंद्र के पास 26 नवंबर तक का समय, वरना किसान ट्रैक्टर से करेंगे दिल्ली सीमाओं का घेराव: राकेश टिकैत

By विशाल कुमार | Updated: November 1, 2021 14:26 IST

26 नवंबर को तीन विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर जारी किसानों के विरोध प्रदर्शन को एक साल हो जाएंगे.

Open in App
ठळक मुद्देराकेश टिकैत ने 26 नवंबर तक तीन कृषि कानूनों का समाधान करने के लिए कहा है.टिकैत की पक्की किलेबंदी के साथ आंदोलन की चेतावनी.

नई दिल्ली: केंद्र सरकार को अल्टीमेटम देते हुए भारतीय किसान संघ के नेता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार से 26 नवंबर तक तीन विवादित कृषि कानूनों का समाधान करने के लिए कहा है और ऐसा नहीं करने पर देशभर के किसान दिल्ली के धरना स्थलों पर ट्रैक्टर लेकर इकट्ठा हो जाएंगे.

टिकैत ने ट्वीट कर कहा कि केंद्र सरकार को 26 नवंबर तक का समय है, उसके बाद 27 नवंबर से किसान गांवों से ट्रैक्टरों से दिल्ली के चारों तरफ आंदोलन स्थलों पर बॉर्डर पर पहुंचेगा और पक्की किलेबंदी के साथ आंदोलन और आन्दोलन स्थल पर तंबूओं को मजबूत करेगा.

बता दें कि, 26 नवंबर को तीन विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर जारी किसानों के विरोध प्रदर्शन को एक साल हो जाएंगे.

वहीं, कुछ दिन पहले ही दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर और टिकरी धरना स्थलों से अपने बैरिकेड हटाने शुरू कर दिए थे. गाजीपुर और टिकरी के साथ किसान दिल्ली की सीमा पर स्थित सिंघु बॉर्डर पर भी धरने पर बैठे हैं.

रविवार को भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा था कि अगर किसानों को धरना स्थलों से जबरन हटाने की कोशिश की गई तो वे प्रधानमंत्री आवास तक मार्च करेंगे.

टॅग्स :किसान आंदोलनFarmersराकेश टिकैतमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील