लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन निर्णायक मोड़ पर पहुंचा: योगेंद्र यादव

By भाषा | Updated: December 8, 2021 17:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की अहम बैठक से पहले किसान नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि वे तीन कृषि कानूनों के खिलाफ शुरू किए गए एक साल से अधिक समय से चलने वाले आंदोलन में ‘निर्णायक मोड़’ पर पहुंच गए हैं।

यह बैठक बुधवार को की जा रही है और इसमें आंदोलन की भविष्य की कार्रवाई को तय किया जाएगा।

एसकेएम के सदस्य यादव ने सिंघू बॉर्डर पर कहा, “ हम इस ऐतिहासिक आंदोलन के निर्णायक मोड़ पर पहुंच गए हैं। लंबी सुरंग के अंत में उम्मीद की किरण निकली है।”

एसकेएम 40 किसान संघों का एक संठगन है और यह तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई कर रहा है। इन कानूनों को केंद्र सरकार ने निरस्त कर दिया है।

एक अन्य वरिष्ठ किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहन ने कहा कि एसकेएम की पांच सदस्यीय समिति को आंदोलन समाप्त करने को लेकर फैसला करना है और इस पर किसी भी निर्णय की घोषणा एसकेएम की बैठक के बाद की जाएगी।

उगराहन ने कहा, “ हमारे नेताओं को मोर्चा (आंदोलन) उठाने को लेकर फैसला करना है। हमारा कई किलोमीटर लंबा काफिला है और इसे अचानक से हटाया नहीं जा सकता है और हमें उचित तरीके से इसे करने के लिए योजना बनाने की जरूरत होगी। अगर यह होता है तो इसमें चार-पांच दिन लग सकते हैं।”

मंगलवार को एसकेएम ने सरकार के प्रस्ताव में कुछ बिंदुओं पर स्पष्टीकरण की मांग की थी, जिसमें किसानों के खिलाफ "फर्जी" मामलों को वापस लेने के लिए निर्धारित पूर्व शर्त भी शामिल थी।

पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर पिछले साल 26 नवंबर से राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारी किसानों की मुख्य मांगों में से एक तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए 29 नवंबर को संसद में एक विधेयक पारित किया गया था।

मगर आंदोलन जारी है, क्योंकि प्रदर्शनकारी किसानों की मांग है कि सरकार उनकी अन्य मांगों को भी पूरा करे जिसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और किसानों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेना शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस