लाइव न्यूज़ :

खाद खरीदने के लिए लाइन में खड़े किसान की मौत, अखिलेश यादव ने मुआवजे की मांग की

By भाषा | Updated: October 22, 2021 18:07 IST

Open in App

ललितपुर/लखनऊ (उत्तर प्रदेश), 22 अक्टूबर राज्य के ललितपुर जिले के जाखलौन थाना क्षेत्र में खाद खरीदने के लिए दो दिन से दुकान की लाइन में खड़े एक किसान की शुक्रवार को मौत हो गयी।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मृत किसान के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करते हुए आज कहा कि आजाद भारत के इतिहास में किसान कभी भी इतना परेशान व अपमानित नहीं हुआ।

ललितपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) निखिल पाठक ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि जाखलौन थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी किसान भोगीलाल पाल (55) की शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे जगपुरा स्थित खाद की दुकान में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि पाल पिछले दो दिन से खाद खरीदने के लिए लाइन में लगा था।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद किसान का शव उसके परिजन को सौंप दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

वहीं, पाल के बेटे कृपाल ने बताया कि उसके पिता दो दिन से जगपुरा स्थित खाद की दुकान में खाद खरीदने के लिए लाइन में लगे थे और बृहस्पतिवार की रात दुकान के बाहर ही सो गए गए थे। आज (शुक्रवार को) सुबह वह लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, तभी अचानक जमीन पर गिर गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

मृत किसान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शुक्रवार को सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा के राज में उत्तर प्रदेश में खाद की कमी ने एक बेहद दर्दनाक मोड़ ले लिया है। आज ललितपुर में दो दिन से खाद की लाइन में लगे एक किसान की मृत्यु का दुखद समाचार मिला है, श्रद्धांजलि!''

मुआवजे की मांग करते हुए उन्होंने आगे लिखा है, ''सरकार मुआवजे का ऐलान करे।'' यादव ने दावा किया, ''आजाद भारत के इतिहास में किसान कभी भी इतना परेशान व अपमानित नहीं हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया