लाइव न्यूज़ :

Farmer protest: Haryana में सरकार बचा रही BJP? Dushyant Chautala Amit Shah के बाद PM Modi से मिले

By गुणातीत ओझा | Updated: January 13, 2021 21:23 IST

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों (Farm Laws) के विरोध में पिछले छह सप्ताह से जारी किसान आंदोलन (Farmer Protest) ने हरियाणा सरकार (Haryana Govt) के लिए तमाम मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।

Open in App

हरियाणा में खट्टर सरकार पर खतरा?मोदी-शाह से खट्टर-चौटाला की मुलाकात

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों (Farm Laws) के विरोध में पिछले छह सप्ताह से जारी किसान आंदोलन (Farmer Protest) ने हरियाणा सरकार (Haryana Govt) के लिए तमाम मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। खबरों का बाजार गरम है कि हरियाणा में सरकार बचाने की कवायद चल रही है। इन सब के बीच हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से आज बुधवार को मुलाकात करने पहुंचे हैं। पीएम मोदी से इस मुलाकात में चौटाला किसानों के प्रदर्शन संबंधी मामलों पर चर्चा कर सकते हैं। नेताओं के मुलाकात का दौर मंगलवार से ही जारी है। मंगलवार की देर शाम हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) और डिप्टी सीएम चौटाला गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मिले थे। इस मुलाकात से यह तो स्पष्ट है किसानों के प्रदर्शन को लेकर हरियाणा सरकार में खलबली मची हुई है।

दुष्यंत चौटाला हरियाणा में भाजपा सरकार में गठबंधन साझेदार जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जेजेपी के कुछ विधायक प्रदर्शनकारी किसानों के दबाव में हैं। जेजेपी ने एक बयान में कहा कि चौटाला बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और चौटाला ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। बैठक के बाद खट्टर और चौटाला ने कहा था कि बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार को कोई खतरा नहीं है और यह सरकार पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने कहा था कि उन्होंने बैठक में राज्य में मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति के बारे में बातचीत हुई।

अमित शाह से मुलाकात के बाद बोले थे खट्टरमंगलवार को अमित शाह से मुलाकात के बाद सीएम खट्टर ने कहा कि प्रदेश में राजनीतिक स्थिति ठीक है। विपक्ष और मीडिया की अटकलें निराधार हैं। खट्टर ने कहा कि हमारी सरकार (बीजेपी-जेजेपी गठबंधन) मजबूती से चल रही है और अपना पांच साल का कार्यकाल भी पूरा करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से एक घंटे तक लंबी बैठक के बाद खट्टर और चौटाला ने कहा कि उन्होंने राज्य में मौजूदा कानून- व्यवस्था की स्थिति के बारे में बातचीत की। चौटाला ने बताया, ‘हरियाणा सरकार को कोई खतरा नहीं है और वह पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा करेगी।’ वहीं खट्टर ने कहा, ‘सरकार के भविष्य को लेकर अनुमान लगाने का कोई औचित्य नहीं है, यह अपना कार्यकाल पूरा करेगी।’

जेजेपी विधायकों ने दी थी चेतावनीइससे पहले जेजेपी के विधायकों के एक ग्रुप ने कहा कि अगर केंद्र सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती है तो प्रदेश में गठबंधन सरकार को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। जेजेपी प्रमुख और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने के कुछ घंटे पहले विधायकों ने यह दावा किया। जेजेपी ने कहा कि केंद्र को इन कानूनों को वापस लेना चाहिए क्योंकि हरियाणा, पंजाब और देश के किसान इन कानूनों के खिलाफ हैं। जेजेपी नेता ने कहा कि हम दुष्यंत जी से आग्रह करेंगे कि हमारी भावनाओं से अमित शाह जी को अवगत करा दें।

टॅग्स :किसान आंदोलनमनोहर लाल खट्टरदुष्यंत चौटालाहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम