लाइव न्यूज़ :

मप्र के पन्ना में किसान को मिला 6.47 कैरेट का हीरा ,दो साल में छठवीं बार चमकी किसान की किस्मत

By भाषा | Updated: August 28, 2021 15:19 IST

Open in App

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक किसान को सरकार से पट्टे पर ली गई जमीन की खुदाई में उच्च गुणवत्ता वाला 6.47 कैरेट का हीरा मिला है। इस किसान को पिछले दो वर्षों में खुदाई में छठवीं बार हीरा मिला है। जिले के प्रभारी हीरा अधिकारी नूतन जैन ने शनिवार को बताया कि जरुआपुर गांव की एक खदान में शुक्रवार को प्रकाश मजूमदार को यह हीरा मिला। उन्होंने कहा कि 6.47 कैरेट के इस हीरे को आगामी नीलामी में बिक्री के लिए रखा जाएगा और कीमत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार तय की जाएगी। मजूमदार ने कहा कि नीलामी से प्राप्त राशि को वह खनन में लगे अपने चार भागीदारों के साथ साझा करेंगे। उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘ हम पांच साझेदार हैं। हमें 6.47 कैरेट का हीरा मिला है। जिसे हमने सरकारी हीरा कार्यालय में जमा करा दिया है।’’ मजूमदार ने कहा कि उन्हें पिछले साल 7.44 कैरेट का हीरा मिला था । इसके अलावा उन्हें पिछले दो वर्षों में 2 से 2.5 कैरेट के चार अन्य कीमती हीरे भी खनन में मिले थे। अधिकारियों ने कहा कि कच्चे हीरे की नीलामी की जाएगी और इससे होने वाली आय को सरकारी रॉयल्टी और करों की कटौती के बाद किसान को दिया जाएगा। निजी अनुमान के अनुसार नीलामी में 6.47 कैरेट के हीरे की कीमत करीब 30 लाख रुपये हो सकती है। मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके में स्थित पन्ना जिले में लगभग 12 लाख कैरेट के हीरे का भंडार होने का अनुमान है। प्रदेश सरकार पन्ना हीरा आरक्षित इलाकों में स्थानीय किसानों और मजदूरों को हीरों के खनन के लिए जमीन के छोटे-छोटे टुकड़े पट्टे पर देती है। खनन में प्राप्त हीरों को किसान या श्रमिक, जिला हीरा अधिकारी के पास जमा कराते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर