लाइव न्यूज़ :

फरीदाबाद : पिता की डायलिसिस कराने आई नाबालिग लड़की के साथ अस्पताल में दुष्कर्म

By भाषा | Updated: August 22, 2021 20:32 IST

Open in App

फरीदाबाद के सेक्टर-16 स्थित एक अस्पताल में पिता की डायलिसिस कराने गई नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-16 स्थित महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक गीता और अनुसंधान अधिकारी उप निरीक्षक माया ने दुष्कर्म के आरोपी को वारदात के कुछ घंटों बाद ही गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान शहर के हनुमान नगर, भारत कॉलोनी निवासी राज किशोर के तौर पर की गई है, जो अस्पताल में ही हाउसकीपिंग का कार्य करता है। प्रवक्ता ने बताया कि घटना 21 अगस्त को तब हुई जब 14 वर्षीय पीड़िता पिता का डायलिसिस कराने के लिए सेक्टर-16 के अस्पताल गई थी। उन्होंने बताया कि शिकायत के मुताबिक डायलिसिस शुरू होने के करीब दो घंटे बाद पीड़िता शौचालय गई थी और जब वह बाहर आई तो आरोपी बाहर खड़ा था। आरोप है कि आरोपी कुछ काम का बहाना बना लड़की को अस्पताल के बेसमेंट में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। प्रवक्ता ने बताया कि पीड़िता ने घटना की जानकारी परिवर को दी जिन्होंने तुरंत इसकी सूचना महिला थाना सेक्टर-16 को दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पीड़िता का चिकित्सा परीक्षण कराया। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों और अस्पताल के कर्मचारियों से पूछताछ के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसाहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की संदिग्ध मौत की सीबीआई जांच होगी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब