लाइव न्यूज़ :

'नियमित थ्री एसी कोच की तुलना में नए थ्री एसी इकोनॉमी श्रेणी के कोच का किराया 8% कम होगा'

By भाषा | Updated: August 28, 2021 19:45 IST

Open in App

रेलवे ने शनिवार को बताया कि इसके नए वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी श्रेणी के कोच का किराया वर्तमान थ्री एसी कोच की तुलना में आठ फीसदी कम होगा और यह कम कीमत पर बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करेगा। अधिकारियों ने बताया कि नये कोचों का किराया मेल और एक्सप्रेस रेलगाड़ियों में वर्तमान स्लीपर श्रेणी के मूल किराये का 2.4 गुना अधिक है। उन्होंने कहा कि रेलवे के विभिन्न जोन में इस तरह के 50 कोच दिए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अब चूंकि किराया तय कर दिया गया है, इन कोच को वर्तमान मेल एक्सप्रेस रेलगाड़ियों से जोड़ दिया जाएगा। जो रेलगाड़ियां अधिकतम कोच के साथ चल रही हैं वहां इन्हें स्लीपर कोच के स्थान पर लगाया जाएगा।’’ उन्होंने बताया कि 300 किलोमीटर तक मूल किराया 440 रुपये है जो दूरी के मुताबिक सबसे कम है जबकि सबसे अधिक मूल किराया 4951 किलोमीटर से 5000 किलोमीटर तक के लिए 3065 रुपये है। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर मध्य रेलवे जोन को हाल में ये कोच दिए गए हैं जिनका इस्तेमाल रेलगाड़ी संख्या 02403 (प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस) में छह सितंबर से किया जाएगा और इसके लिए बुकिंग शनिवार से शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि इस कोच में 83 बर्थ हैं और नियमित थ्री एसी कोच की तुलना में इनका किराया कम है। उन्होंने बताया कि इन नये थ्री एसी इकोनॉमी कोच में बच्चों के लिए सामान्य किराया होगा जो वर्तमान थ्री एसी कोच में लगता है। अधिकारियों के मुताबिक, सांसदों को जारी पास और विधायक/विधान पार्षदों को जारी रेल यात्रा कूपन पर टिकटों की बुकिंग वर्तमान थ्री एसी कोच के प्रावधानों के मुताबिक होगी। उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए टिकट रद्द करने और पैसे की वापसी के नियम वर्तमान थ्री एसी कोच के मुताबिक ही होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAC ₹4,700 रुपये सस्ता, डिशवॉशर मशीन ₹8,000 सस्ती, 22 सितंबर से नई कीमतें...

ज़रा हटकेWATCH: काठमांडू जाने के लिए स्पाइसजेट विमान में चढ़ें यात्री, बिना AC के बैठने को मजबूर; तकनीकी खराबी के चलते एयरपोर्ट पर फंसे यात्री

कारोबारजीएसटी कटौतीः 28 से घटाकर 18 प्रतिशत, एसी-टीवी की कीमतें 1,500 से 2,500 रुपये तक कम?, जानें बाजार पर असर

स्वास्थ्यगर्मी से परेशान होकर पूरा दिन बैठे रहते हैं एयर कंडीशनर के सामने, तो हो जाए सावधान, सेहत पर पड़ता है बुरा असर

भारतDelhi Darbhanga SpiceJet: एसी बंद था, हाथ से पंखा चलाया, यात्रियों की बिगड़ी तबियत, दिल्ली से दरभंगा जा रही थी फ्लाइट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया