लाइव न्यूज़ :

नहीं रहे मशहूर शायर राहत इंदौरी, दिल का दौरा पड़ने से निधन

By मुकेश मिश्रा | Updated: August 11, 2020 18:40 IST

राहत इंदौरी अस्पताल में भर्ती थे। यहां दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइलाज के लिए 70 वर्षीय राहत इंदौरी इंदौर के कोविड-19  अस्पताल ऑरबिंदो में भर्ती थे। कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया के द्वारा राहत इंदौरी ने खुद ही दी थी।

भोपाल: मशहूर शायर और कवि राहत इंदौरी (Rahat Indori covid-19 positive)  का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। राहत इंदौरी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था।

मिल रही जानकारी के मुताबिक, एक के बाद एक करीब तीन बार राहत इंदौरी को आज हार्ट अटैक आया था। अस्पताल में भर्ती होने के बाद डॉक्टर ने बताया कि उन्हें 60% निमोनिया था।

बता दें कि  इलाज के लिए 70 वर्षीय राहत इंदौरी इंदौर के कोविड-19  अस्पताल ऑरबिंदो में भर्ती थे। डॉक्टरों की सलाह पर राहत इंदौरी को अस्पताल में एडमिट किया गया था। 

कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया के द्वारा राहत इंदौरी ने खुद ही दी थी। राहत इंदौरी ने सोशल मीडिया पर लिखा था, दुआ कीजिए जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं।

बता दें कि उनके बेटे सतलज राहत ने बताया कि पिता चार महीने से सिर्फ नियमित जांच के लिए ही घर से बाहर निकलते थे। उन्हें चार-पांच दिन से बेचैनी हो रही थी। डॉक्टरों की सलाह पर फेफड़ों का एक्सरे कराया गया तो निमोनिया की पुष्टि हुई।

इसके बाद सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जिसमें वे संक्रमित पाए गए। राहत को दिल की बीमारी और डायबिटीज है. उनके डॉक्टर रवि डोसी का कहना है कि उन्हें दोनों फेफड़ों में निमोनिया था। सांस लेने में तकलीफ के चलते आईसीयू में रखा गया है। दोपहर में उन्हें तीन बार दिल का दौरा पडा. और करीब 4 बजाकर 40 मिनट पर उन्होने अंतिम सांस ली।

राहत इंदौरी ने सोशल मीडिया पर कहा था कि कोविड-19 के शुरुआती लक्षण दिखाने देने के बाद कल मैंने कोरोना टेस्ट करवाया। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऑरबिंदो अस्पताल में एडमिट हूं। दुआ कीजिए जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं। एक और इल्तेजा है, मुझे या घर के दूसरे लोगों को फोन ना करें, मेरी खैरियत ट्विटर और फेसबुक पर आपको मिलती रहेगी। लेकिन, खेद है कि वह अब हमारे बीच नहीं रहे।

टॅग्स :राहत इंदौरीइंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर