लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की वजह से परिजनों को कैदियों से मिलने की अनुमति नहीं: देशमुख

By भाषा | Updated: November 9, 2020 21:18 IST

Open in App

मुंबई, नौ नंवबर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख से गिरफ्तार पत्रकार अर्नब गोस्वामी से उनके परिजनों को मिलने की अनुमति देने के लिए कहे जाने पर राकांपा के वरिष्ठ नेता ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 की वजह से जेल में कैदियों के रिश्तेदारों को फिलहाल उनसे मिलने की अनुमति नहीं है।

देशमुख ने संवाददाताओं से कहा कि अधिकारियों की अनुमति से कैदियों को उनके परिजनों से फोन पर बात करने दी जाती है।

देशमुख ने यह टिप्पणी तब की जब कोश्यारी ने उनसे फोन पर कहा कि वह 2018 के आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक के परिजनों को उनसे मिलने की अनुमति दें।

राजभवन द्वारा इससे पूर्व जारी बयान के अनुसार राज्यपाल ने गोस्वामी की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता जताई।

देशमुख ने कहा, ‘‘मुझे महामहिम राज्यपाल साहेब ने फोन किया। उन्होंने मुझसे गोस्वामी के परिजनों को उनसे मिलने देने को कहा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन आप सब जानते हैं कि पिछले चार महीने से कोविड-19 की अवधि के दौरान हम वायरस के डर से किसी भी परिजन को मुलाकात (कैदियों से) की अनुमति नहीं दे रहे। हालांकि, वे अधिकारियों की अनुमति से फोन पर बात कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'