लाइव न्यूज़ :

बडगाम में जाली नोटों के रैकेट का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 23, 2021 20:13 IST

Open in App

श्रीनगर, 23 दिसंबर जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को नकली नोटों के एक गिरोह (रैकेट) का भंडाफोड़ कर इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि गिरोह के सदस्यों के पास से 45 हजार रुपये मूल्य के नकली नोट भी बरामद किए गए। इसके अलावा गिरोह के सदस्यों के पास से नकली नोट बनाने में इस्तेमाल होने वाले कुछ उपकरण भी बरामद किए गए।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि वाहन के चालक तौफीक हुसैन ख्वाजा को हिरासत में ले लिया गया है और उसके कहने पर बाजार में नकली नोटों को फैलाने में शामिल उसके दो सहयोगियों को भी पकड़ लिया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘जांच के दौरान, ख्वाजा ने बलिहारन सिंहपोरा बारामूला में अपने घर पर नकली नोटों की छपाई के काम में शामिल होने की बात कबूल की है। प्राप्त जानकारी के आधार पर उसके घर पर छापेमारी की गई, इस दौरान दो प्रिंटर, एक पेपर कटर, बॉन्ड पेपर के दो रिम, एक मोबाइल फोन और 100 रुपये के नकली नोटों के साथ 10 बॉन्ड पेपर शीट बरामद की गईं।

उसके दो सहयोगियों की पहचान फारूक अहमद गनी और अब्दुल हमीद गनी के रूप में हुई है। उन्हें भी पुलिस थाने भेज दिया गया जहां वे हिरासत में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र