लाइव न्यूज़ :

बीजेपी के पडालकर ने शरद पवार को कोरोना बताया, एनसीपी ने किया पलटवार

By निखिल वर्मा | Updated: June 25, 2020 03:02 IST

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फड़नवीस ने कहा है कि शरद पवार पर टिप्पणी सही है और यह भावनाओं में बहकर की गई थी.

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी एमएलसी ने कहा कि शरद पवार ने हमेशा ऐसे कदम उठाए जिनसे आम लोगों की समृद्धि प्रभावित हुईएनसीपी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने पवार पर पडालकर के हमले को लेकर भाजपा की निंदा की

बीजेपी के महाराष्ट्र विधान परिषद सदस्य गोपीचंद पडालकर ने बुधवार को कहा कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार 'कोरोना' हैं, जिन्होंने महाराष्ट्र को संक्रमित किया है। इस पर सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक एनसीपी ने तीखा पलटवार किया। एनसीपी ने पडालकर के आपत्तिजक बयान को लेकर भाजपा पर पलटवार किया और कहा कि रोज विपक्षी दल के नेता कुछ न कुछ ऐसा बयान देते रहते हैं जिसे, बेहतर है कि गंभीरता से नहीं लिया जाए।

पडालकर ने धनगर समुदाय के लिए आरक्षण के लंबित मुद्दे पर भी राजनीति करने का आरोप लगाया। धनगर समुदाय से संबद्ध पडालकर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा,'' मेरे हिसाब से शरद पवार एक ऐसे कोरोना हैं जिन्होंने राज्य को संक्रमित किया है। पवार ने हमेशा ऐसे कदम उठाए जिनसे आम लोगों की समृद्धि प्रभावित हुई।''

उन्होंने कहा, ''मुझे नहीं लगता कि वह धनगर आरक्षण को लेकर सकारात्मक हैं।'' महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने पवार पर पडालकर के हमले को लेकर भाजपा की निंदा की और कहा कि ऐसे बयानों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। एक अन्य एनसीपी नेता और सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे ने कहा कि पडालकर की मंशा पवार जैसे कद्दावर नेता की आलोचना करके राजनीति में चर्चा में बने रहना है। इस बीच बीड़, मध्य महाराष्ट्र में राकांपा की युवा शाखा के सदस्यों ने पडालकर के खिलाफ प्रदर्शन किया।

पडलकर ने भावनाओं में बहकर की पवार के खिलाफ टिप्पणी : फड़नवीस

बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फड़नवीस ने बुधवार को कहा कि पार्टी के विधान परिषद सदस्य गोपीचंद पडालकर ने एनसीपी प्रमुख और अनुभवी नेता शरद पवार पर जो टिप्पणी की वह समुचित नहीं है और भावनाओं में बहकर की गई थी। पूर्व मुख्यमंत्री ने सोलापुर में कहा, ''वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ ऐसी टिप्पणी करना समुचित नहीं है। मैंने पडालकर से बात की है। मैंने उनसे कहा कि, हालांकि पवार हमारे राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी हैं, लेकिन वह हमारे दुश्मन नहीं हैं। पवार को भूल भी जाओ तो किसी भी वरिष्ठ नेता के खिलाफ ऐसी टिप्प्णी करना समुचित नहीं है।''

उन्होंने कहा,''अगर कोई अपना विरोध दर्ज कराना चाहता है तो उसके लिए उचित शब्दों का चयन और उपयोग करना चाहिए। पडालकर ने स्वीकार किया कि उन्होंने भावना में बहकर यह टिप्पणी की। पडालकर ने कहा है कि वह इस पर स्पष्टीकरण देंगे। सभी दलों के युवा नेताओं को बोलते वक्त संयम बरतना चाहिए।''

टॅग्स :शरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाबा-बैरागी राजनीतिक कमजोरी या मजबूरी

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

भारतबारामती-राहुरी सीट उपचुनावः अजित पवार की सीट पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, चुनाव मैदान से हटे शरदचंद्र पवार?, जानें मतदान और मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप