लाइव न्यूज़ :

फैक्ट चेक: पीएम मोदी ने राम मंदिर निर्माण के लिए योगी सरकार को दिए 50 करोड़? जानें वायरल पत्र की सच्चाई

By अनुराग आनंद | Updated: November 16, 2020 13:05 IST

सोशल मीडिया पर इस पत्र को साझा करते हुए लोग यह दावा कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री ने यह पत्र सीएम योगी आदित्यनाथ को लिखा है। इसी पत्र में 50 करोड़ देने की बात कही गई है।

Open in App
ठळक मुद्देवायरल पत्र में पीएम नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर के शुरुआती कंस्ट्रक्शन के लिए 50 करोड़ का योगदान मैं आपको भेज रहा हूं।वायरल हो रहे इस पत्र की सच्चाई के बारे में सरकारी संस्था पीआईबी ने ट्वीट कर जानकारी दी है।

नई दिल्ली: अयोध्या राम मंदिर विवाद के मामले में सुप्रीम कोर्ट से आए फैसले के बाद राम जन्म भूमि मामले में विवाद समाप्त हो गया है और अब वहां भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। 

इसी बीच सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी कार्यालय के एक पत्र तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस पत्र को साझा करते हुए लोग यह दावा कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री ने यह पत्र सीएम योगी आदित्यनाथ को लिखा है। 

इस पत्र में नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को लिखा है कि मैं आपको और आपकी टीम को 2022 इलेक्शन के लिए शुभकामनाएं देता हूं और एक बार फिर इस बड़ी उपलब्धि के लिए आपको बधाई देता हूं। राम मंदिर के शुरुआती कंस्ट्रक्शन के लिए 50 करोड़ का योगदान मैं आपको भेज रहा हूं।' 

प्रधानमंत्री के आधिकारिक पत्र की तरह इस पत्र पर भी सबसे ऊपर भारत का राष्ट्रीय प्रतीक बना हुआ है और हिंदी और अंग्रेजी में प्रधानमंत्री (Prime Minister) लिखा हुआ है। नीचे प्रधानमंत्री के दस्तखत भी कॉपी किया गया है।

आइए जानते हैं कि वायरल तस्वीर की सच्चाई क्या है? 

वायरल हो रहे इस पत्र की सच्चाई के बारे में सरकारी संस्था पीआईबी ने ट्वीट कर जानकारी दी है। पीआईबी ने इस पत्र को साझा करते हुए बताया है कि यह पत्र फर्जी है।

इस पर लिखा गया है कि यह पत्र कथित तौर पर पीएम मोदी ने लिखा है, यह फेक है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराम मंदिरयोगी आदित्यनाथफैक्ट चेकअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील