लाइव न्यूज़ :

Fact Check: मोदी सरकार विधवा महिलाओं के खाते में देगी 5 लाख रुपये की नगद राशि?, जानें सच्चाई

By अनुराग आनंद | Updated: December 11, 2020 13:50 IST

Youtube वीडियो में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार 'महिला शक्ति योजना' के तहत सभी महिलाओं के बैंक खाते में 5 लाख की नकद राशि दे रही है। आइए जानते हैं इसकी सच्चाई क्या है?

Open in App
ठळक मुद्देनरेंद्र मोदी सरकार 'महिला शक्ति योजना' के तहत सभी महिलाओं के बैंक खाते में 5 लाख रुपये की नकद राशि दे रही है PIB के पड़ताल में महिलाओं के बैंक खाते में 5 लाख रुपये डालने का वीडियो फर्जी निकला।

नई दिल्ली: अभी सोशल मीडिया का दौर है। ऐसे में देखते ही देखते कोई भी अफवाह एक से दूसरे व दूसरे से तीसरे कर लाखों लोगों के मोबाईल में पहुंच जाता है। इसी तरह से यूट्यूब पर जारी एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि केंद्र की मोदी सरकार 'महिला शक्ति योजना' के तहत सभी महिलाओं के बैंक खाते में 5 लाख रुपये की नकद राशि दे रही है। 

ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा था। जाहिर है, अगर केंद्र सरकार सच में सभी महिलाओं के बैंक खाते में 5 लाख रुपये डाल रही है तो हर कोई इसका फायदा उठाना चाहेगा। बता दें कि यूट्यूब पर तेजी से वायरल होता ये वीडियो फेक है। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

कोरोना काल में नरेंद्र मोदी सरकार ने महिलाओं को आर्थिक मदद पहुंचाई

दरअसल, कोरोना काल के दौरान मोदी सरकार ने कई तरह की आर्थिक मदद महिलाओं के जनधन खातों में पहुंचाई है। वहीं, लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत महिला जनधन खाताधारकों के बैंक खातों में अप्रैल से जून तक यानी लगातार तीन महीने तक 500 रुपये की किस्त भेजी गई थी।

विधवा महिलाओं के खाते में 5 लाख भेजने पर पीआईबी ने दी सफाई 

बता दें कि पीआईबी फैक्ट चेक (PIBFactcheck) की पड़ताल में महिलाओं के बैंक खाते में 5 लाख रुपये डालने का वीडियो फर्जी निकला। यूट्यूब पर लगाई गई इस फर्जी वीडियो से देशभर में लोग गुमराह हो रहे थे। इसी के वजह से सरकारी संस्था पीआईबी ने फैक्ट चेक कर इस मामले की सच्चाई बताई है। वीडियो में किया जा रहा दावा को फर्जी करार दिया है। यानी केंद्र सरकार के द्वारा महिला शक्ति जैसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है।

निष्कर्ष

पीआईबी फैक्ट चेक के ट्विटर हैंडल से लिखा गया है और एक #Youtube वीडियो में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार 'महिला शक्ति योजना' के तहत सभी महिलाओं के बैंक खाते में 5 लाख की नकद राशि दे रही है। यह दावा फर्जी है। केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीफैक्ट चेकयू ट्यूब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया