लाइव न्यूज़ :

Fact check: मोदी सरकार ने बेरोजगारों को घर बैठे रोजगार देने के लिए नई योजना की घोषणा की है? जानें पूरा मामला

By अनुराग आनंद | Updated: November 27, 2020 12:07 IST

एक वेबसाइट ने दावा किया है कि बेरोजगार लोगों को घर बैठे रोजगार देने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार ने एक योजना की शुरुआत की है। जानिए इसके बारे में सबकुछ।

Open in App
ठळक मुद्देहमने पाया कि इस Blogspot.com पर होस्ट की गई कई कटेंट के माध्यम से धोखाधड़ी के प्रयास किए गए हैं।अधिकांश सरकारी वेबसाइटों के डोमेन "nic.in" या "gov.in" का उपयोग करती हैं।

नई दिल्ली: इन दिनों सोशल मीडिया पर रोजगार का मुद्दा काफी छाया हुआ है। यही वजह है कि रोजगार को लेकर समय-समय पर तरह-तरह की खबरें सामने आती रहती है। इन सबके बीच एक ब्लॉग ने दावा करते हुए एक फॉर्म जारी किया है कि नरेंद्र मोदी सरकार ने देश में बढ़ रहे बेरोजगारी के मसले पर काफी अहम फैसला लिया है। दावा किया जा रहा है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने बेरोजगार लोगों को घर बैठे रोजगार देने के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है। 

इस योजना के बारे में दावा करने वाले वेबसाइट पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाकर ये दावा कर रहे हैं कि केंद्र सरकार ने घर बैठे लोगों को रोजगार देने के लिए एक नई योजना की घोषणा की है। हालांकि, हमने अपने फैक्ट चेक में इन तथाकथित सरकारी योजनाओं के बारे में पीएम नरेंद्र मोदी के फोटो के साथ डिजाइन किए गए पोस्टर के माध्यम से इस तरह के दावा करने वाले लोगों व उनके दावों के सच्चाई को जानने की कोशिश की है। इन दावों की सच्चाई जानकर आप भी चौंक जाएंगे। 

क्या है मामला?

आपको बता दें कि एक एक लड़के ने ब्लॉगर डॉट कॉम वेबसाइट पर अपने जीमेल के माध्यम से एक ब्लॉग बनाया है। इस शख्स ने इस ब्लॉग पर बेरोजगार लोगों को इस सरकारी योजना के लिए एक फॉर्म भरने के लिए आमंत्रित किया है। फैक्ट चेक में ब्लॉग के यूआरएल को देखने के बाद हमें शक हुआ। हमने यह भी पाया कि इस तरह के दावों के माध्यम से कोई शख्स लोगों के डेटा को जमा करने का प्रयास कर रहा है, जिसे संभवत: वह किसी कंपनियों के पास बाद में अलग-अलग उद्धेश्यों से बेच सकता है।

दरअसल, इस दावे को कर रहे वेबसाइट का URL "blogspot.com" के साथ समाप्त होते हैं, लेकिन अधिकांश सरकारी वेबसाइटों के डोमेन "nic.in" या "gov.in" का उपयोग करती हैं। ऐसे में साफ है कि यह दावा सरकार या सरकारी वेबसाइट की ओर से नहीं किया गया है।

इसके अलावा, हमने पाया कि इस Blogspot.com पर होस्ट की गई कई कटेंट के माध्यम से धोखाधड़ी के प्रयास किए गए हैं। इंडिया टुडे ने भी अपने फैक्ट चेक में पाया कि  yash.nahar.169@gmail.com के मेल आईडी से यह व्यक्ति मुफ्त टी-शर्ट, सेक्स चैट सेवा, मुफ्त लैपटॉप और मुफ्त इंटरनेट आदि का लोभ देकर लोगों के डेटा को चुराने के प्रयास कर रहा है या ठग रहा है। बता दें कि खबर लिखने तक ब्लॉग से इस पेज को हटा दिया गया है।

पीआईबी ने भी फैक्ट चेक कर इस बारे में जानकारी दी है

इसके बारे में जानकारी देते हुए पीआईबी ने ट्वीट किया कि Whatsapp पर एक मैसेज में यह दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार 'महात्मा गांधी बेरोज़गार योजना' के तहत घर बैठे पैसे कमाने का अवसर दे रही है। हमने अपने फैक्ट चेक में पाया कि यह दावा फर्जी है। केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है।

टॅग्स :फैक्ट चेकनरेंद्र मोदीबेरोजगारी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील